जगराओं स्टेशन पर किसानों ने रेल का चक्का जाम किया

संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:25 PM (IST)
जगराओं स्टेशन पर किसानों ने रेल का चक्का जाम किया
जगराओं स्टेशन पर किसानों ने रेल का चक्का जाम किया

जागरण संवाददाता, जगराओं : संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह धालीवाल व गुरप्रीत सिंह सिधवां ने कहा कि देशभर में खेती संबंधी काले कानूनों खिलाफ, लखीमपुर खीरी के कातिलों को सजा दिलाने के लिए, केंद्र सरकार द्वारा आधे पंजाब को बीएसएफ के हवाले करने के विरोध में पूरे देश में किसानों ने रेल का चक्का जाम किया है। इस मौके पर लखवीर सिंह सिद्धू, इंकलाबी कविश्री जत्था ने गीत पेश किए।

किसान नेता महिदर सिंह कमालपुरा,इंद्रजीत सिंह धालीवाल, गुरप्रीत सिंह सिधवां, रामशरण सिहं रसूलपुर, निर्मल सिह, सुखविदर सिंह, नवनीत कौर गिल, अमनदीप कौर, सुखविदर सिंह, बलराल सिहं, तारा सिंह अग्रवाल, तरसेम सिंह, हरबंस सिंह, सुरजीत सिंह दोधर ने कहा कि आज देशभर में केंद्र की फांसीवादी हुकूमत का सत्ता का नशा उतारने के लिए रेल का चक्का जाम किया। लोक नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि 25 अक्टूबर को केंद्र द्वारा पंजाब को बीएसएफ के हवाले करने के खिलाफ प्रदर्शन फांसी हमलों विरोधी फ्रंट पंजाब के निमंत्रण पर किया जाएगा। इस मौके पर रणधीर सिंह, धर्म सिंह सुजापुर, देविदर सिंह काउंके, बलौर सिंह, अजायब सिंह, हरदेव सिंह अखाड़ा, टहल सिंह अखाड़ा, बलबीर सिंह, जसविदर सिंह, मनजिदर सिंह, दलबीर सिंह, टहल सिंह, बूटा सिंह, जगजीत सिंह, जगदेव सिंह, दलजीत सिंह रसूलपुर, पवन धनोआ, निर्मल सिंह, संतोष सिंह, दर्शन सिंह, गुरदेव कौर, सतनाम कौर, जसबीर कौर व अन्य धरने पर बैठे।

chat bot
आपका साथी