Farmers Bharat Bandh : जगराओं में आम आदमी पार्टी करेगी भारत बंद का समर्थन, रोष धरने में शामिल होंगे वर्कर

Farmers Bharat Bandh बीबी माणूके ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही किसानों का साथ दे रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी किसानों के संघर्ष में साथ है। माणुके ने किसान जत्थेबंदियों के निमंत्रण का समर्थन किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:34 PM (IST)
Farmers Bharat Bandh : जगराओं में आम आदमी पार्टी करेगी भारत बंद का समर्थन, रोष धरने में शामिल होंगे वर्कर
विधायक जगराओं सरबजीत कौर माणूके अपने वालंटियरर्स के साथ। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जगराओं (लुधियाना)। Farmers Bharat Bandh : मोदी सरकार की तरफ से पारित किए गए तीन कृषि सुधार कानूनाें को रद करवाने के लिए किसान जत्थेबंदियों के भारत बंद में आम आदमी पार्टी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता व उपनेता विरोधी बीबी सरबजीत कौर माणूके विधायक का। माणुके ने किसान जत्थेबंदियों के निमंत्रण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि किसान पिछले 10 महीने से दिल्ली के बार्डरों पर धरना देकर काले खेती कानून रद करने की मांग कर रहे है, परंतु केंद्र सरकार टस से मस से नहीं हो रही है। 

बीबी माणूके ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही किसानों का साथ दे रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी किसानों के संघर्ष में साथ है। राष्ट्रीय नेता ने आम आदमी पार्टी के समूह वालंटियरों को अपील करते कहा कि किसानों के निमंत्रण पर भारत बंद में होने वाले रोष धरना दौरान किसानी वाले झंडे उठाकर शामिल होने व कृषि कानून रद करवाने के लिए किसानों का साथ दें। उन्होंने कहा कि यदि अकाली दल ने कानून पास होने पर किसानों की पीठ में छुरा न मारा होता है और कांग्रेस ने विरोधी पक्ष का सही रोल निभाया होता है तो आज यह दिन न देखने पड़ते। परंतु अब लोग समझ चुके है और इन पार्टियों की जड़ें उखाड़ कर ही दम लेंगे।

यह भी पढ़ें-Farmers Bharat Bandh: भारत बंद पर लुधियाना में बसों का आवागमन रहेगा ठप, ट्रेनों का परिचालन जारी

ये रहे माैजूद

इस मौके पर प्रो सुखविंदर सिंह सुक्खी, छिंदरपाल सिंह मीनिया, तरसेम सिंह अलीगढ,सोहनी सिंह, गुरनाम सिंह कमालपुरा, दविंदर सिंह कमालपुरा, शमशेर सिंह, जगजीत सिंह, बचितर सिंह, बलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह कमालपुरा, गुरदीप सिंह कमालपुरा, सुखविंदर सिंह जवंदा व सोनू आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: लुधियाना में 11 जगहों पर रहेगा चक्का जाम, निजी शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद; इन रास्ताें पर जानें से करें गुरेज

chat bot
आपका साथी