संयुक्त किसान मोर्चा ने दमन विरोधी दिवस मनाया

संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर दमन विरोधी दिवस मनाने के निमंत्रण तहत राष्ट्रपति से गिरफ्तार किसान रिहा करने झूठे पर्चे रद करने बाडराभ पर किलेबंदी खत्म करने की मांग की और जोरदार नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:01 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने दमन विरोधी दिवस मनाया
संयुक्त किसान मोर्चा ने दमन विरोधी दिवस मनाया

जागरण संवाददाता, जगराओं : रेलवे पार्क संघर्ष मोर्चे में गांव रूमी के किसान भूख हड़ताल संघर्ष में शामिल हुए। इनमें हरजिदर सिंह, सुखमंदर सिंह सुख, मास्टर हरमिदर सिंह, शिगारा सिंह प्रधान, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, बचित्तर सिंह, अवतार सिंह खालसा, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह चेयरमैन, तेजा सिंह, बलजीत सिंह, निर्मल जीत सिंह, जसविदर सिंह उपस्थित थे।

इस मौके पर वातावरण कारकून दिशा रवि, आंध्रा प्रदेश के तेलगू कवि वरवरा राऊ को जमानत पर जेल में रिहा करने पर खुशी व्यक्त किया गया। पटियाला हाउस कोर्ट के माननीय जज धर्मेंद्र राणा की टिप्पणियों का स्वागत किया। संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर दमन विरोधी दिवस मनाने के निमंत्रण तहत राष्ट्रपति से गिरफ्तार किसान रिहा करने, झूठे पर्चे रद करने, बाडराभ पर किलेबंदी खत्म करने की मांग की और जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर किसान नेता कंवलजीत खन्ना, अवतार सिंह गिल, धर्म सिंह सुजापुर, हरभजन सिंह दोधर, रमिदर सिंह रूमी ने निमंत्रण दिया कि 26 फरवरी को इस संघर्ष मोर्चे में नौजवान दिवस मनाने व 27 फरवरी को गुरु रविदास का जन्मदिन व राष्ट्रीय आजादी के हीरे चंद्र शेखर आजाद का शहीदी दिवस मनाने के लिए बड़ी गिनती में पहुंचें। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह धालीवाल , रामजीदास , हरचंद सिंह ढोलन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी