किरती किसान यूनियन ने लॉकडाउन खोलने की मांग लिए किया प्रदर्शन

लॉकडाउन खोलने की मांग को लेकर किरती किसान यूनियन ने मिनी सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:51 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 02:51 AM (IST)
किरती किसान यूनियन ने लॉकडाउन खोलने की मांग लिए किया प्रदर्शन
किरती किसान यूनियन ने लॉकडाउन खोलने की मांग लिए किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : लॉकडाउन खोलने की मांग को लेकर किरती किसान यूनियन ने मिनी सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान त्रिलोचन सिंह की देखरेख में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन से किसान, मजदूर व छोटे कारोबारियों का नुकसान हो रहा है, इसलिए इसे तुरंत खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था पर भी काफी असर पड़ रहा है जिससे महंगाई बढ़ रही है। एक तो दो माह तक क‌र्फ्यू के कारण पूरा जिला बंद रहा, वहीं लोगों को भी घरों में फ्री बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके कारण उनके कामकाज भी बंद हो गए। उन्हें अब काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। क्योंकि एकदम से काम का पटरी पर लौटना नामुमकिन है, ऊपर से सरकार की ओर से समयसीमा निधार्रित करना व्यापार पर काफी प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द अपने फैसले के बारे में सोचना चाहिए ताकि आमजन राहत की सांस ले सके। इसके साथ-साथ किसानों व मजदूरों को आर्थिक मदद देने के प्रयास करने चाहिए जिससे यह वर्ग उन्नति के राह पर अग्रसर हो सके। इसके साथ ही मांगों का जल्द हल करना चाहिए। इस दौरान पंजाब से गए श्रमिकों को वापस लाने की मांग के साथ साथ किसानों को नुकसान भरपाई के लिए प्रति महीना दस हजार रुपये की मांग की गई। मौके पर साधु सिंह, जगरुप सिंह, गुरचरण सिंह, बलविदर सिंह तेजा सिंह, जिदर सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह व हरदेव सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी