Suicide In Moga : पंजाब के माेगा में 35 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली, मौत

Suicide In Moga पंजाब के कस्बा बाघापुराना के गांव नत्थूवाला में सोमवार देर शाम 35 लाख के कर्ज से परेशान एक किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 12:28 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 12:28 PM (IST)
Suicide In Moga : पंजाब के माेगा में 35 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली, मौत
किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर)

मोगा, जेएनएन। Suicide In Moga : पंजाब के कस्बा बाघापुराना के गांव नत्थूवाला में सोमवार देर शाम 35 लाख के कर्ज से परेशान एक किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चौकी वाला में तैनात एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि 52 वर्षीय किसान गुरमेज सिंह नत्थूवाला वाला का रहने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।

गुरमेज पर बैंकों का 35 लाख रुपये का कर्ज था। सोमवार को देर शाम अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसने खेत में जाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

गाैरतलब है कि एक सप्ताह पहले गांव सैफदीपुर निवासी एक किसान ने आढती से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या कर ली थी। गुरप्रीत सिंह लापता था और उसका शवमंगलवार को सरहिंद रोड स्थित गांव हसनपुर के खेतों से मिला था। शव मिलने के बाद थाना अनाज मंडी पुलिस ने पहचान करने के बाद गुरप्रीत सिंह की पत्नी के बयानों पर आढती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। गुरप्रीत की पत्नी ने बताया कि उसके ससुर ने आरोपित से फसल के बदले कुछ पैसा उधार लिया था।

यह पैसा उसके ससुर ने जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर चुकाया था लेकिन ससुर की मौत के बाद आरोपित ने दावा किया कि 17 लाख रुपये अभी भी बकाया है। अगर यह पैसा नहीं चुकाया तो वह जमीन पर कब्जा कर लेगा। इस बात को लेकर गोपी सिंह परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पंजाब में आत्महत्या के बढ़ते मामले सरकार के लिए भी अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी