लुधियाना के जगराओं में किसान जत्थेबंदियों ने राष्ट्रपति के नाम दिया मांग पत्र, कहा- दिल्ली में गिरफ्तार किसानों को रिहा करें

लुधियाना के जगराओं में संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर भाकियू एकता डकौंदा किरती किसान यूनियन कुल हिंद किसान सभा के सांझे प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम जगराओं नरिंदर सिंह धालीवाल को मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम दिया गया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 04:27 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में किसान जत्थेबंदियों ने राष्ट्रपति के नाम दिया मांग पत्र, कहा- दिल्ली में गिरफ्तार किसानों को रिहा करें
जगराओं में इंद्रजीत सिंह धालीवाल, अवतार सिंह गिल व कंवलजीत खन्ना एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल को मांगपत्र देते हुए।

जगराओं, जेएनएन। लुधियाना के जगराओं में संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा, किरती किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा का सांझा प्रतिनिधिमंडल वीरवार को एसडीएम जगराओं नरिंदर सिंह धालीवाल को उनके दफतर में मिला। इंद्रजीत सिंह धालीवाल ब्लाक प्रधान जगराओं, अवतार सिंह गिल की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में दिल्ली संघर्ष के दौरान गिरफ्तार हुए किसान बिना शर्त रिहा करने, दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज सारे पर्चे रद करने, किसानों को डराने धमकाने के लिए भेजे जा रहे हर किस्म के नोटिस रद करने, दिल्ली बार्डरों पर की किलेबंदी खत्म करने की मांग की। इस मौके बलबीर सिंह बीरा, अगवाड़ लोपो, महिंदर सिंह कमालपुरा, धर्म सिंह सुजापुर, बलविंदर सिंह, कोठेपोना, गुरबख्श सिंह, प्रो. सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हीरा लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

वहीं रेलवे पार्क संघर्ष मोर्चे में गांव रूमी के किसान भूख हड़ताल संघर्ष में शामिल हुए। इनमें हरजिंदर सिंह, सुखमंदर सिंह सुख, मास्टर हरमिंदर सिंह, शिंगारा सिंह प्रधान, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, बचित्तर सिंह, अवतार सिंह खालसा, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह चेयरमैन, तेजा सिंह, बलजीत सिंह, निर्मल जीत सिंह, जसविंदर सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर वातावरण कारकून दिशा रवि, आंध्र प्रदेश के तेलगू कवि वरवरा राऊ को जमानत पर जेल में रिहा करने पर खुशी व्यक्त की गई। पटियाला हाउस कोर्ट के माननीय जज धर्मेंद्र राणा की टिप्पणियों का स्वागत किया। संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर दमन विरोधी दिवस मनाने के निमंत्रण के तहत राष्ट्रपति से गिरफ्तार किसान रिहा करने, झूठे पर्चे रद करने की मांग की और जोरदार नारे लगाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी