Farmer Suicide: लुधियाना के घुलाल टोल प्लाजा पर किसान ने की आत्महत्या, पत्नी भी 9 माह से सिंघू बार्डर पर दे रही धरना

Farmer Suicide लुधियाना के घुलाल टोल प्लाजा पर बडी घटना सामने आई है। यहां तारा सिंह नामक एक किसान ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वह गांव रोहले का रहने वाला था इस टोल प्लाजा पर करीब 9 महीने से धरने पर शामिल था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:17 PM (IST)
Farmer Suicide: लुधियाना के घुलाल टोल प्लाजा पर किसान ने की आत्महत्या, पत्नी भी 9 माह से सिंघू बार्डर पर दे रही धरना
किसान ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर)

समराला, (लुधियाना) जेएनएन। Farmer Suicide: भारत बंद से एक दिन पहले लुधियाना के एक किसान ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घुलाल टोल प्लाजा पर रविवार शाम तारा सिंह नामक किसान ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। तारा सिंह गांव रोहले का रहने वाला था। टोल प्लाजा पर वह करीब 9 महीने से संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा लगाए गए धरने में शामिल हो रहा था। मृतक के बेटे कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता कृषि सुधार कानूनाें काे रद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh Punjab: किसान आंदोलन से 22 ट्रेनें रद, 6 शार्ट टर्मिनेट; लुधियाना में बसों का चक्का जाम

केंद्र सरकार की बेरूखी से था आहत

तारा सिंह केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण वह दुखी था। इसके चलते उसने बीती रात टोल प्लाजा पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जब किसानों को इस बारे में पता चला तो शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है की तारा सिंह की पत्नी भी 9 महीने से सिंधु बॉर्डर पर धरने पर डटी है।किसानाें का कहना है कि तारा सिंह केंद्र सरकार की बेरूखी से आहत था। इसी कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पंजाब में भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। इससे पहले भी पंजाब के कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: किसान आंदाेलन का राजनीतिकरण, पंजाब के खन्ना में धरने पर लगे 'मिशन-2022 सरकार किसान दी' के स्टीकर

लुधियाना जिले में दिखा बंद का असर

किसानाें के भारत बंद का असर दिख रहा है। अकेले लुधियाना जिले में ही 40 स्थानाें पर चक्का जाम किया गया है। इसके चलते लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा पूरी तरह ठप रही। पूरा दिन बसाें काे लेकर यात्री भटकते रहे।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: लुधियाना में दिखा बंद का असर, 40 जगह किसानों ने लगाया धरना; ट्रैक्टरों पर सवार युवाओं ने बंद कराई दुकानें और दफ्तर

chat bot
आपका साथी