Sardool Sikander Death: लुधियाना में श्रद्धांजलि देने पहुंची पंजाब की बड़ी हस्तियां, फतेहगढ़ साहिब में किया जाएगा सुपर्द-ए-खाक

Sardool Sikander Death पंजाब के प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) की अंतिम यात्रा खन्ना स्थित आवास से शुरू हुई। इस दौरान पंजाब की कई प्रमुख हस्तियां भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:47 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:25 PM (IST)
Sardool Sikander Death: लुधियाना में श्रद्धांजलि देने पहुंची पंजाब की बड़ी हस्तियां, फतेहगढ़ साहिब में किया जाएगा सुपर्द-ए-खाक
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) की अंतिम यात्रा खन्ना स्थित आवास से शुरू होने वाली है।

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब के प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) का 60 वर्षीय की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया था। वीरवार को सिंगर की अंतिम यात्रा खन्ना स्थित आवास से शुरू हुई। इस दौरान कई प्रमुख हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान, जस्सी भी उनके आवास पर पहुंच गए हैं।

कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने भी सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि भेंट की। लोगों का आना जारी है। सरदूल को उनके पैतृक गांव खेड़ी नोध सिंह (फतेहगढ़ साहिब) में सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा। गायक सरदूल सिकंदर की मौत से पूरी पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सरदूल सिकंदर बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया था। 60 वर्षीय सरदूल सिकंदर ने बुधवार सुबह 11:55 बजे अंतिम सांस ली थी। वह शूगर से पीड़ित थे और उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

सरदूल सिकंदर की अंतिम यात्रा पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के गायक, उनके दोस्त, रिश्तेदार व कई नेता भी शामिल हो रहे है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को सरदूल सिकंदर के निधन पर शोक जताया था। 

गौर हो कि सरदूल सिकंदर पंजाबी लोक और पॉप संगीत से जुड़े रहे थे। 1980 के दशक में सरदूल ने अपनी पहली अलबम 'रोडवेज दी लारी' निकाली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरदूल सिकंदर ने कई हिट गाने दिए। इसके अलावा फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 15 अगस्त 1961 को जन्मे सरदूल सिकंदर ने पंजाबी फिल्म जग्गा डाकू में शानदार अभिनय से अपनी अभिनय कला का लोहा मनवाया था।

सरदूल सिकन्दर के बड़े बेटे अलाप सिकन्दर के साथ खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली

chat bot
आपका साथी