शव रख प्रदर्शन करने जा रहे परिजनों की पुलिस से हाथापाई, मजदूर यूनियन के नेता गिरफ्तार

प्लाइवुड फैक्ट्री के ठेकेदार की पिटाई से वर्कर की मौत होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:30 AM (IST)
शव रख प्रदर्शन करने जा रहे परिजनों की पुलिस से हाथापाई, मजदूर यूनियन के नेता गिरफ्तार
शव रख प्रदर्शन करने जा रहे परिजनों की पुलिस से हाथापाई, मजदूर यूनियन के नेता गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : हंबड़ां की प्लाइवुड फैक्ट्री के ठेकेदार की पिटाई से वर्कर की मौत होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने मुआवजा मांगते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान शव रोड पर रख प्रदर्शन करने जा रहे परिजनों के साथ पुलिस कर्मियों की हाथापाई हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दस लोगों पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गांव भगमनवा जिला पनामू झारखंड निवासी जुगल रजवाड़ के अनुसार उसका 17 वर्षीय बेटा लवकुश हंबड़ां की ही एक प्लाइवुड फैक्ट्री में वर्कर था और वहंीं पर बने क्वार्टरों में रहता था। चार दिन पहले ठेकेदार रघुवीर ने उसे बुरी तरह पीटा था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। इस दौरान उसे सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया था। ठेकेदार खुद उसे पीजीआइ लेकर गया था और वहां बताया था कि लवकुश काम के दौरान ट्रैक्टर से गिर गया। लवकुश की शुक्रवार दोपहर 2 बजे मौत हो गई थी। परिवार ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने ठेकेदार पर मामला दर्ज किया था। परिवार के लोग कुछ अन्य संगठनों को साथ लेकर हंबड़ां रोड पर ही शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। परिवार ने फैक्ट्री मालिकों और ठेकेदार से मुआवजे की मांग रखी और उसे तुरंत गिरफ्तार करने का दबाव बनाने लगे। वह करीबन दो घंटे तक वहां धरने पर रहे। जब प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी तो वह शव लेकर हंबड़ां के मुख्य चौक की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो इनमें से कुछेक ने पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने यहां से मजूदर यूनियन के नेता डॉ. सुखदेव भूंदड़ी, टेक्सटाइल यूनियन नेता गुरविदर सिंह, कामरेड सुखविदर बब्लू को गिरफ्तार किया है। एसीपी समीर वर्मा के अनुसार वह उनकी हर मांग मान रहे थे, मगर कुछ नेता बिना बात के माहौल बिगाड़ रहे थे। हमने मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी