लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस उम्मीदवारों की फर्जी सूची वायरल, कई पार्षदों का नाम ही नहीं

खन्ना में नगर कौंसिल चुनाव 14 फरवरी को है। सोमवार को कांग्रेस टिकटों के दावेदारों के साथ किसी ने ऐसा मजाक किया कि कइयों की सांसें ही अटक गईं। इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची जारी हो गई।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:44 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:44 AM (IST)
लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस उम्मीदवारों की फर्जी सूची वायरल, कई पार्षदों का नाम ही नहीं
लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस उम्मीदवारों की फर्जी सूची हुई वायरल।

खन्ना [सचिन आनंद]। खन्ना में नगर कौंसिल चुनाव 14 फरवरी को है। आप ने अब तक 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने कोई सूची जारी नहीं की है। इधर, सोमवार को कांग्रेस टिकटों के दावेदारों के साथ किसी ने ऐसा मजाक किया कि कइयों की सांसें ही अटक गईं। इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की एक सूची जारी हो गई। इस सूची में शहर के 33 वार्डों में से 32 के उम्मीदवारों के नाम थे। हालांकि जांच के बाद सूची फर्जी साबित हुई।

फर्जी सूची में कई निवर्तमान कांग्रेसी पार्षदों की टिकटें काट दी गई। इनमें वार्ड एक से नेत्तर कौर, वार्ड चार से कुलवंत कौर, वार्ड पांच से कृष्ण पाल, वार्ड छह से सुनील कुमार नीटा, वार्ड 11 से जसवीर सिंह कालीराव, वार्ड 20 से शाम लाल मल्होत्रा और वार्ड 32 से विजय शर्मा प्रमुख हैं, जिनके नाम इस सूची में नहीं थे। सूची में वार्ड 26 से किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं दिया गया है। सूची वायरल होते ही कांग्रेसी हलकों में हलचल मच गई और इसे कंफर्म करने के लिए फोन घनघनाने लगे।

दो उम्मीदवारों ने फेसबुक पर जता दिया आभार
इंटरनेट मीडिया पर जारी इस सूची को कई दावेदारों ने तो असली समझ लिया। इसे लेकर बकायदा फेसबुक पर आभार जताने का भी सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड छह से मङ्क्षनदर शर्मा मनी और वार्ड सात से राङ्क्षजदर कौर लिबड़ा के बेटे हनी लिबड़ा ने एफबी पोस्ट कर विधायक गुरकीरत ङ्क्षसह कोटली और पार्टी हाईकमान का टिकट देने के लिए आभार व्यक्त किया।


सूची में कोई सच्चाई नहीं : कोटली
खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि ऐसी कोई सूची पार्टी की तरफ से जारी नहीं की गई है। इंटरनेट मीडिया पर चल रही सूची फर्जी है। लोग इसे गंभीरता से ना लें।। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के बाद ही पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी