10 लाख के नकली नोट देने का झांसा देकर युवक से ठगे ढाई लाख रुपये

दस लाख के नकली नोट देने का झांसा देकर चार बदमाश एक युवक के ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:05 PM (IST)
10 लाख के नकली नोट देने का झांसा देकर युवक से ठगे ढाई लाख रुपये
10 लाख के नकली नोट देने का झांसा देकर युवक से ठगे ढाई लाख रुपये

लुधियाना, जेएनएन: दस लाख के नकली नोट देने का झांसा देकर चार बदमाश एक युवक के ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने मुल्लांपुर दाखा निवासी सुखदीप सिंह तथा उसके पांच अज्ञात साथियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ सुमित सूद ने बताया कि फिरोजपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पीछे रहते सम्राट सिंह ने शिकायत दी है कि वह वेब डिजाइनिंग का काम घर में करता है। कुछ समय पहले उसके दोस्त योगेश ने बताया कि उसका दोस्त सुखदीप सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर जाली करंसी तैयार करता है। वे लोग ढाई लाख के बदले में दस लाख रुपये की जाली करंसी देते हैं। उसे पहचाना नहीं जा सकता और आसानी से बाजार में चलाया जा सकता है। उसकी बातों में आकर उसने सुखदीप से फोन पर बात की।

डील तय होने पर सम्राट ने 14 नवंबर को उसे पैसे लेकर हंबड़ा रोड प्रताप सिंह वाला सत्संग घर के पास बुलाया। उससे रुपयों वाला बैग लेकर सुखदीप ने उसे एक पुराना सा बैग थमा दिया और तुरंत अपनी कार में बैठकर चला गया। उसके जाने के बाद जब सम्राट ने उस बैग को खोल कर चेक किया तो उसमें कुछ भी नहीं था।

आरोपित सुखदीप के साथियों की गिरफ्तारी के लिए भेजी टीमें

एसएचओ ने कहा कि आरोपित सुखदीप के साथ उसके साथी अमरपाल सिंह तथा सुखवंत सिंह का पता लगा लिया गया है। पुलिस की तीन टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बेजी गई हैं। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद जाली करंसी खरीदने के आरोप में सम्राट के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो उस करंसी के साथ क्या करने वाला था।

chat bot
आपका साथी