लुधियाना में फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड ने ही उड़ा लिया लाखों का धागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना में फोकल प्वाइंट स्थित हौजरी फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड ही उसमें से धागा चोरी करता रहा। दो महीने में टनों के हिसाब से धागा चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 12:29 PM (IST)
लुधियाना में फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड ने ही उड़ा लिया लाखों का धागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने फैक्ट्री से धागा चोरी करने वाले गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में फोकल प्वाइंट स्थित हौजरी फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड ही उसमें से धागा चोरी करता रहा। करीब दो महीने के अंतराल में आरोपित ने टनों के हिसाब से धागा गायब करके फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। अब थाना फाेकल प्वाइंट पुलिस ने उसे चोरी के धागे समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मुंडियां खुर्द के लक्ष्मण नगर की गली नंबर 12 निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने माडल टाउन एक्सटेंशन निवासी जसजाेत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि फोकल प्वाइंट फेस -6 में उनकी वैल्यू मैक्स क्लोथिंग फैक्ट्री है। आरोपित लंबे समय से उनके पास सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। पिछले लंबे समय से उनके स्टाक का धागा कम हो रहा है। मगर जांच पड़ताल में पता नहीं चल पा रहा था कि धागा जा कहां रहा है।

यह भी पढ़ें-  Punjab Power Crisis : पावरकाम ने खरीदी 27.64 करोड़ की बिजली, लहरा मोहब्बत व तलवंडी साबो की एक-एक यूनिट बंद

रविवार को उनकी फैक्ट्री में छुट्टी होती है। उस दिन फैक्ट्री की चाबियां और जिम्मेदारी आरोपित अवतार सिंह के हवाले होती हैं। विगत रविवार शाम वो किसी काम से अपनी फैक्ट्री गए। उस समय आरोपित को धागा चोरी करते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। उसके कब्जे से 45 किलो धागा भी बरामद किया गया। थोड़ी सख्ती करने पर उसने बताया कि वो दो महीने धागा चोरी करता आ रहा है। यह काम वो रविवार की शाम को करता था। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जिसमें अहम खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

chat bot
आपका साथी