गोविंद नगर में फैक्ट्री में रहते कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, कमरे में मिला शव

शहर के अपोलो अस्पताल के पीछे गोविंद नगर में फैक्ट्री के ऊपर रहते कमरे में मेकेनिक की हत्या कर दी गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:35 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 10:22 AM (IST)
गोविंद नगर में फैक्ट्री में रहते कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, कमरे में मिला शव
गोविंद नगर में फैक्ट्री में रहते कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, कमरे में मिला शव

लुधियाना, जेएनएन। शहर के अपोलो अस्पताल के पीछे गोविंद नगर में फैक्ट्री के ऊपर रहते कमरे में फैक्ट्री में  मेकेनिक की हत्या कर दी  गई। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार  40 वर्षीय दविंदर सिंह नीतू मेकेनिक वर्ष में काम करता था और वहीं पर फैक्ट्री के ऊपर बने कमराें में रहता था।

देर रात 1:00 बजे पुलिस को उसकी हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव को सिविल अस्पताल में पहुंचा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना डिवीजन नंबर छह के प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार उसके साथ ही कमरे में एक अन्य व्यक्ति भी रहता था जिस पर हत्या का  शक है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी