लायंस क्लब ने लगाया आंखों का चेकअप कैंप

लायंस क्लब रायकोट की ओर से लायन भवन दाना मंडी में शंकरा आई अस्पताल के सहयोग के साथ आंखों का मुफ्त जांच कैंप और सफेद मोतिए का आपरेशन कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवी हीरा लाल बांसल ने रिबन काट कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:25 PM (IST)
लायंस क्लब ने लगाया आंखों का चेकअप कैंप
लायंस क्लब ने लगाया आंखों का चेकअप कैंप

संसू, रायकोट : लायंस क्लब रायकोट की ओर से लायन भवन दाना मंडी में शंकरा आई अस्पताल के सहयोग के साथ आंखों का मुफ्त जांच कैंप और सफेद मोतिए का आपरेशन कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवी हीरा लाल बांसल ने रिबन काट कर किया। इस मौके डा. तेजिंदर कौर के नेतृत्व वाली टीम की तरफ से 298 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस मौके पर 61 मरीजों को लैंस लगाने के लिए चुना गया।

कैंप दौरान जरूरतमंद को दवाएं और ऐनकें मुफ्त दी गईं। इस मौके हीरा लाल बांसल, प्रधान पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आज के महंगाई वाले •ामाने में जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के नेक कार्य करने बहुत ही बढि़या काम है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब रायकोट की तरफ से जहां समय समय पर कैंप लगाए जाते हैं, वहीं जरूरतमंद लोगों को राशन, कपड़े और विद्यार्थियों की पढ़ाई करवाने के लिए मदद की जाती है। इस मौके सचिव रमणीक दयोल, ़ख•ांची डा. दुर्गेश शर्मा, केके शर्मा, मीनू जैन, केवल कुमार, सन्दीप शर्मा, नवीन गर्ग, मोहित गर्ग, विक्रमजीत बांसल, सुभाष पासी, डा. स्वर्ण सिंह संधू, मुकेश कुमार काला, मुकैश गुप्ता आदि के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी