शहीद सुखदेव थापर जन्मस्थली के सुदरीकरण के लिए लगाया टेंडर

शहीद सुखदेव थापर की चौड़ा बाजार के नजदीक नौघरा में जन्मस्थली को सुंदर बनाने एवं वहां से सीधा रास्ता निकालने को लेकर शुक्रवार लुधियाना में एक्सपर्ट ग्रुप की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:21 PM (IST)
शहीद सुखदेव थापर जन्मस्थली के सुदरीकरण के लिए लगाया टेंडर
शहीद सुखदेव थापर जन्मस्थली के सुदरीकरण के लिए लगाया टेंडर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहीद सुखदेव थापर की चौड़ा बाजार के नजदीक नौघरा में जन्मस्थली को सुंदर बनाने एवं वहां से सीधा रास्ता निकालने को लेकर शुक्रवार लुधियाना में एक्सपर्ट ग्रुप की बैठक हुई। इसमें पूर्व चीफ सेक्रेटरी केएस सिंह, ग्रुप की चेयरपर्सन प्रो. राजेश गिल, आइएएस आदित्य, एसडीएम डा. विनीत कुमार, पार्षद अनिल पारती, नवीन बांसल, दीपक बांसल के अलावा शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान अशोक थापर एवं त्रिभुवन थापर खास तौर पर मौजूद रहे। बैठक में यह मत बना कि शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली को सुंदर बनाने एवं सीधा रास्ता खोलने का काम पहल के आधार पर किया जाना है। इसके लिए तमाम रूकावटों को अगले कुछ ही दिनों में दूर किया जाएगा। सीधे रास्ते के लिए लगभग 44 वर्ग गज जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। अधिग्रहण के लिए फंड सरकार ने मुहैया करा दिए हैं।

शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के त्रिभुवन थापर ने कहा कि सरकार के प्रयासों से लगता है कि अब शहीद की जन्मस्थली की कायाकल्प होगी। उन्होंने कहा कि यहां की ब्यूटीफिकेशन का पचास लाख रुपये का टेंडर लगा है। इसके तहत जन्मस्थली में सीवरेज पाइप नए डाले जाएंगे। इटरलाकिग टाइल्स लगाई जानी हैं, इसके अलावा शहीद की प्रतिमा के आसपास सुंदर गैलरी, लाइट एवं प्लांटेशन की जानी है।

chat bot
आपका साथी