घर में नहीं था परिवार, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने आया युवक काबू

सलेम टाबरी के लक्ष्मी पुरी इलाके के एक घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने आए आरोपित को रंगे हाथ काबू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:33 PM (IST)
घर में नहीं था परिवार, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने आया युवक काबू
घर में नहीं था परिवार, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने आया युवक काबू

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सलेम टाबरी के लक्ष्मी पुरी इलाके के एक घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने आए आरोपित को रंगे हाथ काबू किया गया। लोगों ने उसकी अच्छी तरह पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है।

एसआइ तमन्ना देवी ने बताया कि आरोपित की पहचान जालंधर के गांव मंसूरपुर के रहने वाले धरमिंदर कुमार के रूप में हुई। लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार वो अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गया था। उस समय उसकी बेटी (17) घर में अकेली थी। शाम छह बजे जब वो घर वापस लौटा तो देखा कि आरोपित छत के रास्ते से भागने लगा। उसने भागकर आरोपित को काबू कर लिया। उसके बाद जब उसने अपनी बेटी से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि आरोपित पहले भी उसे बहला फुसला कर अपने साथ लाडोवाल के पास एक होटल में ले गया था। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आज भी वो जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाना चाहता था।

chat bot
आपका साथी