कर्मचारी यूनियन की चेतावनी: एडीसी पर कार्रवाई नहीं की तो इस दिन से हड़ताल

सीनियर सहायक को वेटिंग रूम में बंधक बनाने के मामले में कर्मचारी यूनियन ने 20 और 21 नवंबर को कलम छोड़ हड़ताल का एलान किया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 12:34 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 02:43 PM (IST)
कर्मचारी यूनियन की चेतावनी: एडीसी पर कार्रवाई नहीं की तो इस दिन से हड़ताल
कर्मचारी यूनियन की चेतावनी: एडीसी पर कार्रवाई नहीं की तो इस दिन से हड़ताल

जासं, लुधियाना : सीनियर सहायक को वेटिंग रूम में बंधक बनाने के मामले में एडीसी के खिलाफ संघर्ष के तहत कर्मचारी यूनियन ने 20 और 21 नवंबर को कलम छोड़ हड़ताल का एलान किया है। मिनी सचिवालय परिसर में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल को मांगपत्र देने पहुंचे मिनिस्टीरियल सर्विसेज कर्मचारी यूनियन ने इसकी जानकारी दी। यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह दुग्गा ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी एक महिला कर्मचारी को बंधक बनाए जाने के मामले में कार्रवाई में गंभीर नहीं है। इसके चलते यूनियन ने मीटिंग में निर्णय लिया है कि अगर 20 नवंबर से पहले एडीसी विकास शेना अग्रवाल पर कार्रवाई नहीं होती तो यूनियन से जुड़े 35 विभागों के कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। दो दिन की इस हड़ताल के बाद भी अगर प्रशासन नहीं जागता तो संघर्ष की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

बता दें कि रोजगार कार्यालय की सीनियर सहायक जसविंदर कौर ने एडीसी शेना अग्रवाल पर एडीसी कार्यालय के वेटिंग रूम में तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। इस घटना की वीडियो वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ लिया।

chat bot
आपका साथी