लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के सेवादार की अलमारी से 11 लाख चोरी, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की रेड

गांव रसूलपुर बेट स्थित गुरुद्वारा साहिब के सेवादार के कमरे में घुसे दो लोगों ने अलमारी में पड़ी 11 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी का तब पता चला जब लंगर खाने के बाद सेवादार अपने कमरे में वापस आया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 01:07 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 01:07 PM (IST)
लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के सेवादार की अलमारी से 11 लाख चोरी, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की रेड
चार लोगों पर केस दर्ज करके तलाश में जुटी पुलिस। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। गांव रसूलपुर बेट स्थित गुरुद्वारा साहिब के सेवादार के कमरे में घुसे दो लोगों ने अलमारी में पड़ी 11 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी का तब पता चला, जब लंगर खाने के बाद सेवादार अपने कमरे में वापस आया। अब थाना लाडोवाल पुलिस ने भामियां कलां की चीमा कालोनी की गली नंबर 1 निवासी मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ हरमीत सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव बरमी निवासी सुखदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।

अपने बयान में उसने बताया कि गांव नूरपुर बेट के पत्ती रसूलपुर में हंबड़ां रोड पर स्थित श्री गुरु हरगाेबिंद साहिब गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है। जत्थेदार निर्मल सिंह ने उसे वहां रखवाया था। गुरुद्वारा साहिब में संगत की और से भेंट स्वरूप दी गई 11 लाख रुपये की नगदी 4 दिसंबर को उसने अपने कमरे की अलमारी में रखी थी। जब वो उस नगदी के संबंध में निर्मल सिंह के साथ बात कर रहा था। पीछे खड़े कुलदीप सिंह ने उनकी बातों काे सुन लिया। 6 दिसंबर की दोपहर वह लंगर हाल में लंगर खा रहा था।

यह भी पढ़ें-Omicron Variant Alert! दुबई से लाैटे काराेबारी के पाजिटिव आने से हड़कंप, विदेश से लौटे 150 लोगों के सैंपल जांच काे भेजे

गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब

इसी दौरान कुलदीप सिंह का साथी मनजीत सिंह करेटा कार नंबर पीबी10एल6354 पर अपने दो अज्ञात साथियों समेत आया। उन लोगों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबी से ताला खोला और रकम चोरी करके फरार हो गए। हरमीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Punjab Roadways Strike: पंजाब में बसों की हड़ताल से यात्री बेहाल, लुधियाना में कांट्रैक्ट कर्मचारियाें ने की नारेबाजी

chat bot
आपका साथी