Dussehra 2021: लुधियाना के दरेसी में 95 फुट के रावण का रिमोट से होगा दहन, शहर में आज इन 25 जगहों पर होगा दशहरा

लुधियाना में कोविड का खतरा कम होने बाद इस बार शुक्रवार को उत्साह के साथ शहर में कई जगह दशहरा मनाया जाएगा। दरेसी में इस बार 95 फुट का रावण बनाया गया है। पिछले साल कोरोना के कारण यहां पर 30 फुट का ही रावण बनाया गया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:46 AM (IST)
Dussehra 2021: लुधियाना के दरेसी में 95 फुट के रावण का रिमोट से होगा दहन, शहर में आज इन 25 जगहों पर होगा दशहरा
Dussehra 2021 लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में रावन का पुतला बनाते हुए कारीगर।

जागरण टीम, लुधियाना। Dussehra 2021 कोविड का खतरा कम होने बाद इस बार शुक्रवार को उत्साह के साथ शहर में कई जगह दशहरा मनाया जाएगा। शहर के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में रावण का सबसे बड़ा 95 फुट ऊंचा पुतला फूंका जाएगा। रिमोट से दशानन का दहन होगा। पिछले साल कोरोना के कारण यहां पर मात्र 30 फुट का रावण बनाया गया था। वहीं, दशहरे की पूर्व संध्या पर वीरवार को दरेसी में मेघनाद के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

दरेसी मैदान में शाम करीब 5:15 बजे रावण दहन किया जाएगा। इससे पहले ठाकुरद्वार नौहिरया से भगवान श्रीराम सिहांसन यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न शामिल होंगे। इस दौरान भगवान श्री राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा। दशहरा कमेटी के सदस्यों दिनेश मरवाहा व कमल बस्सी ने बताया कि इस समारोह में सांसद रवनीत बिट्टू, डीसी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत ङ्क्षसह भुल्लर, विधायक सुरेंद्र डाबर और विधायक राकेश पांडे भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा उपकार नगर दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से 38वां दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। यहां रावण का 60 फुट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा। यहां कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, मेयर बलकर सिंह संधू और चौधरी मदन लाल बग्गा उपस्थित रहेंगे।

इन स्थानों पर भी होगा दशहरा मेला व रावण दहन

राजगुरु नगर, अग्र नगर, गोबिंद गौधाम, इस्कान मंदिर जनपथ, मिलरगंज, जमालपुर, ग्यासपुरा, नवदुर्गा मंदिर सराभा नगर और फोकल प्वाइंट में 40 से 50 फुट ऊंचे रावण के पुतले जलाए जाएंगे।

सुरक्षा : दो हजार पुलिस कर्मी रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर

शहर में दशहरा उत्सव के दौरान दो हजार पुलिस कर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत ङ्क्षसह भुल्लर ने कहा कि शहर में 23 जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिल्लौर से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। जीओ रैंक के अधिकारी आयोजन स्थलों पर 24 घंटे गश्त सुनिश्चित करेंगे। पुलिस व पीसीआर टीमें संबंधित क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी।

सावधानी : मास्क पहनें, दो गज की दूरी का पालन करें : डीसी

डीसी वरिंदर शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि दशहरा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन कोविड नियमों का भी करें। मास्क पहनें और दो गज की दूरी का पालन जरूर करें।

डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस ने दरेसी मैदान की ओर जाने वाली सड़कों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 से रात को दरेसी मैदान में दशहरा उत्सव खत्म होने तक कपूर अस्पताल के पास पुरानी सब्जी मंडी, माली गंज चौक, किताब बाजार रोड, वेद मंदिर चौक, किला मोहल्ला टी-प्वाइंट, शिवपुरी रोड और घड़ा भन्न चौक से तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी