Omicron Variant Alert: दुबई से लौटा लुधियाना का काराेबारी पाजिटिव, दिल्ली एयरपोर्ट पर आइसोलेट

स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले के रहने वाले इंटरनेशनल ट्रेवलर के पाजिटिव आने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री के सैंपल जीनोम सीक्वेंसींग के लिए भेजे गए हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उक्त यात्री ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:44 PM (IST)
Omicron Variant Alert: दुबई से लौटा लुधियाना का काराेबारी पाजिटिव, दिल्ली एयरपोर्ट पर आइसोलेट
मंगलवार को दुबई से लौटा लुधियाना का रहने वाला एक यात्री पाजिटिव मिला है। सांकेतिक चित्र।

जासं, लुधियाना। भारत में रोजाना नए मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट (Corona Virus Omicron Variant) का खौफ बढ़ता जा रहा है। विदेश से लगातार यात्री देश में लौट रहे हैं। विदेश गए यात्रियों के पाजिटिव आने से ओमिक्रोन के बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को दुबई से लौटा लुधियाना का रहने वाला एक काराेबारी पाजिटिव मिला है। उसकी उम्र 42 साल बताई जा रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई जांच में वह पाजिटिव पाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही उसे आइसोलेट कर दिया गया है।

सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे

बताया जा रहा है कि यह यात्री ओमिक्रोन हाई रिस्क वाले देश से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले के रहने वाले इंटरनेशनल ट्रेवलर के पाजिटिव आने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री के सैंपल जीनोम सीक्वेंसींग के लिए भेजे गए हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उक्त यात्री ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं। इसके अलावा जिले के रहने वाले तीन अन्य लोग भी पाजिटिव मिले हैं। विभाग ने मंगलवार को चार लोगों के  पाजिटिव आने की पुष्टि की है।

अब तक एक हजार यात्री विदेश से लुधियाना लौटे

बता दें कि जिले में अब तक विदेशों से करीब एक हजार से अधिक यात्री लौटकर आए हैं। सेहत विभाग की ओर से इन यात्रियों को होम आइसाेलेट किया जा रहा है। जिन यात्रियों को आए हुए सात दिन से अधिक हो गए हैं, उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश से लौटे सभी यात्रियों की सूची बनाई जा रही है। गाैरतलब है कि पंजाब में एक बार काेराेना का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। लुधियाना में काेराेना के पिछले साल भी सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें - Omicron Variant Alert! कहां गए विदेश से लाैटे 50 यात्री, फाेन बंद कर हुए गायब; ट्रेसिंग के लिए सेहत विभाग ने उठाया बड़ा कदम

chat bot
आपका साथी