नई गाड़ी की पार्टी करके लौट रहे नशे में धुत रेलवे कर्मी ने महिलाओं से की छेड़छाड़

आरोपित एक महिला को पकड़कर अपने साथ लेकर जाने लगा तो महिलाओँ ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:55 PM (IST)
नई गाड़ी की पार्टी करके लौट रहे नशे में धुत रेलवे कर्मी ने महिलाओं से की छेड़छाड़
नई गाड़ी की पार्टी करके लौट रहे नशे में धुत रेलवे कर्मी ने महिलाओं से की छेड़छाड़

लुधियाना, जेएनएन। शराब के नशे में धुत रेलवे कर्मी ने न्यू बीआरएस नगर स्थित घर के बाहर बैठी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। सूचना मिलने पर पहुंंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया। आरोपित की पहचान दुगरी के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी अमित अरोड़ा के रूप में हुई। आरोपित को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने न्यू बीआरएस नगर निवासी 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि तीन जुलाई की रात उसकी बेटी की तबियत खराब हो गई। जिसके चलते रात 11 बजे उसका पति अपने दोस्त के साथ बेटी को रघुनाथ अस्पताल चेक करवाने के लिए लेकर गया था। महिला अपनी पड़ोसन के साथ घर के बाहर बैठ कर उनका इंतजार करने लगी।

इसी दौरान रात 12.20 बजे उक्त आरोपित स्कार्पियाे गाड़ी नंबर पीबी10एचजे 8300 पर सवार होकर वहां पहुंचा। गाड़ी से नीचे उतरकर उक्त आरोपित ने अभद्र व अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त आरोपित एक महिला को पकड़कर अपने साथ लेकर जाने लगा तो वहां मौजूद दोनों महिलाओँ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास को लोग इकट्ठे होने लगे तो उक्त आरोपित वहां से कार में बैठ कर फरार हो गया।

एएसआइ सुनील ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर घर का पता लगाकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वो रेलवे में नौकरी करता है। उसने नई स्कार्पियो खरीदी है। गाड़ी की पार्टी करने के बाद वो घर वापस आ रहा था औऱ रास्ते में उसने यहकरतूत की।

chat bot
आपका साथी