नशेड़ी ने NRI को लगाया लाखों का चूना, लुधियाना में कबाड़ी को बेच दिया घर का फर्नीचर और सामान; जानें कैसे खुला भेद

हीरा बाग में हरविंदरपाल सिंह उर्फ बॉबी नाम के व्यक्ति ने कनाडा में रहने वाले पड़ोसी इंदरजीत सिंह ग्रेवाल के घर का सारा सामान कबाड़ी को बेच दिया। एनआरआइ की शिकायत पर थाना सिटी जगराओं में केस दर्ज किया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:53 AM (IST)
नशेड़ी ने NRI को लगाया लाखों का चूना, लुधियाना में कबाड़ी को बेच दिया घर का फर्नीचर और सामान; जानें कैसे खुला भेद
नशेड़ी ने नशे की पूर्ति के लिए एनआरआइ काे लाखाें का चूना लगा दिया।

संवाद सहयोगी, जगराओं। नशेड़ी ने नशे की पूर्ति के लिए एक एनआरआइ काे लाखाें का चूना लगा दिया। हीरा बाग में हरविंदरपाल सिंह उर्फ बॉबी नाम के व्यक्ति ने कनाडा में रहने वाले पड़ोसी इंदरजीत सिंह ग्रेवाल के घर का सारा सामान कबाड़ी को बेच दिया। एनआरआइ की शिकायत पर थाना सिटी जगराओं में केस दर्ज किया गया है। डीएसपी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि इंदरजीत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया है कि विदेश में उन्हें किसी ने सूचना दी कि जगराओं में उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। किसी ने सामान चोरी कर लिया है।

घर के मुख्य गेट का ताला मिला टूटा

इस पर वह कनाडा से पंजाब आया। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह अपने घर पर पहुंचा तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया था। सभी कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर से दो बड़े बेड, मेटल पेटी, कपड़े धोने वाली मशीन, फ्रिज, लकड़ी की दो अलमारी, दो पेटी, दो सोफा सेट, मेज, कूलर, छह पंखे और गहने चोरी हो चुके थे। जांच करने पर पता चला कि उसके घर के सामने रहने वाले हरविंरपाल ने सामान चोरी कर कबाड़ी राजेश साहनी को बेच दिया है।

यह भी पढ़ें-Punjab Congress Politics: लुधियाना पहुंचे Navjot Sidhu ने मंत्री आशु के घर पी चाय, विधायकों से की मुलाकात; देखें तस्वीरें

कबाड़ी राजेश साहनी काे बेचा सामान

हरविंदर ने सारा सामान राजेश साहनी कबाड़ी को बेच दिया। ऐसा उसने अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए किया। साहनी चोरी का सामान खरीदता है। पुलिस ने हरविंदरपाल और कबाड़ी राजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। इंद्रजीत सिंह का कहना है कि मुझे घर की बजाय होटल में रहना पड़ रहा है। उसे लाखों रुपये का नुकसान अलग हुआा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब में कल से तीन दिन झमाझम बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

chat bot
आपका साथी