कोरोना जंग जीतने के बाद जगराओं की एडीसी डॉ. नीरू कत्याल ने ज्वाइन की ड्यूटी

करीब एक महीना पहले एडीसी डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बुधवार को वह कोरोना जंग जीतने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंची।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:25 PM (IST)
कोरोना जंग जीतने के बाद जगराओं की एडीसी डॉ. नीरू कत्याल ने ज्वाइन की ड्यूटी
कोरोना जंग जीतने के बाद जगराओं की एडीसी डॉ. नीरू कत्याल ने ज्वाइन की ड्यूटी

जगराओं, जेएनएन। कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण पूरे देश में गंभीर स्थिति बनी हुई है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जरूरत है हम सब को कोरोना महामारी के संक्रमण से अपने आपको बचाने की। इसके लिए जरूरी है बिना वजह घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी काम के लिए घर  से बाहर निकलना है तो मुंह पर मास्क व सैनिटाइज का प्रयोग रेगूलर कर और दूसरों से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यह कहना है कोरोना जंग जीतने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंची जगराओं एडीसी डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता का।

बुधवार को एडीसी जगराओ डा.नीरू कत्याल गुप्ता जब अपने कार्यालय पहुंची तो उनके स्टाफ की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस दौरान एडीसी डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता ने केक काटा। इस मौके पर सुखराज सिंह रीडर, मनदीप सिंह केस रीडर, कमलजीत कौर जूनियर सहायक, अमनदीप सिंह गनमैन, फूल कुमार गनमैन, वरिंदर सिंह ड्राइवर, जगसीर सिंह सेवादार, नवदीप सिंह, सेवादार ने एडीसी डॉ. नीरू गुप्ता कत्याल के ठीक होने पर खुशी प्रकट की भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

बता दें कि करीब एक महीना पहले एडीसी डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। लुधियाना के एडीसी जनरल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीसी लुधियाना वीरेंद्र शर्मा ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के कोरोना टेस्ट करवाए, जिसमें बुधवार को जगराओं एडीसी डा. नीरू कत्याल गुप्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी