डा. अनुराग शर्मा बने पंजाब प्रदेश भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

डा. अनुराग शर्मा को पंजाब प्रदेश भारतीय इतिहास संकलन समिति का अध्यक्ष चुना गया। कोविड के चलते चुनावी प्रक्रिया एक वर्ष देरी से हुई है। यह नियुक्ति चुनाव अधिकारी डा. आरके पराशर की अगुआई में की गई ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:34 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:34 PM (IST)
डा. अनुराग शर्मा बने पंजाब प्रदेश भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
इतिहास संकलन समिति के मंच पर उपस्थित रामगोपाल व अन्य पदाधिकारी

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय इतिहास संकलन समिति पंजाब द्वारा मंगलवार को प्रांत कमेटी के चुनाव करवाए गए। चुनाव पक्रिया को अंतिम रूप देते हुए चुनाव अधिकारी डा. आरके पराशर की अगुआई एवं प्रांत प्रचारक प्रमोद कुमार व रामगोपाल संस्था के पालक की मौजूदगी में सर्वसम्मति से डा. अनुराग शर्मा को पंजाब प्रदेश भारतीय इतिहास संकलन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद दूसरे स्तर की मीटिंग में डा. अनुराग शर्मा ने आपनी टीम की घोषणा करते हुए डा. राजेश ज्योति को प्रांत उपाध्यक्ष, महासचिव शशि कांत लोमेश, सचिव केके ऐरी, संगठन सचिव संजय कपूर, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल व सहलेखक डा. अरुणा शुक्ला रहेंगे।

इस अवसर पर प्रांत पालक रामगोपाल व प्रांत प्रचारक प्रमोद कुमार ने नवनियुक्त टीम को वधाई दी। उन्होंने कहा कोविड के चलते चुनावी प्रक्रिया एक वर्ष देरी से हुई है। नवनियुक्त टोली संस्था के नियमों अनुसार तीन वर्ष कार्यशील रहेगी और आगामी कार्यक्रमों अनुसार भविष्य में इतिहास को स्कूल, कालेजों में सेमिनारों व गोष्ठियों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनजन तक पहुंचाने का किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का वर्णल वेद पुराणों में युगों-युगों से वर्णित है। जरूरत मात्र सरल व स्प्ष्ट स्पष्टीकरण कर प्रचार की है, जिससे हमारी आने वाली पीड़ियां अपने पुरातन इतिहास व संस्कृति से जुड़ी रहे। वर्ष 2019 में जलियावाला बाग पर शताब्दी वर्ष के रूप में कार्यक्रम हुआ। फिर एक वर्ष कोविड के कारण निकल गया। अब वर्ष 2021 में जहां इतिहास संकलन समिति इतिहास पर रिसर्च जैसे कार्य करेगी, वहीं दूसरी तरफ (आजादी के 75 वर्ष) कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें 75 वर्षों के इतिहास पर संस्था कार्य व कार्यक्रम करेगी जिससे युवा पीढ़ी को आपने इतिहास से जानू करवाया जा सके इस अवसर पर पूर्व प्रधान भारद्वाज संस्था के स्तम्भ ठाकुर बलवंत सिंह, डा. प्रशांत गौरव उतर भारत क्षेत्र प्रमुख ने भी संबोधित किया। इस मौके प्रांत कार्यकरणी व अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी