Ludhiana Today 3rd August 2021 : सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है लुधियाना में आज

लुधियाना के सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की ओर से हड़ताल सुबह 9.00 बजे से की जाएगी। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे ताकि मरीजों का सही समय पर उपचार हो सके।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:53 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:53 AM (IST)
Ludhiana Today 3rd August 2021 : सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है लुधियाना में आज
लुधियाना में सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे होगी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 3 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जैन संत साध्वियों की सभाएं

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस नवकार मंत्र का पाठ प्रात 7.00 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, जैन स्थानक नूरवाला रोड चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, किचलू नगर जैन स्थानक चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे।

हड़ताल

सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की हड़ताल सुबह 9.00 बजे से होगी। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे। ताकि मरीजों का उपचार हो सके।

महफिल-ए-शकील

पंजाबी भवन में महफिल ए शकील शाम 5.00 बजे से होगा। आरके गजल टाइम्स की ओर से शकील बडयानी की जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर गजल एलबम ‘आलम न पुछिए’ का विमोचन भी होगा।

धार्मिक कार्यक्रम

श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में श्री राम कथा शाम 6.00 बजे से होगी।

चार घंटे बस स्टैंड रहेगा बंद।

chat bot
आपका साथी