शहर की संस्थाएं तन मन से कर रही हैं लंगर की सेवा

कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए क‌र्फ्यू के चलते शहर की विभिन्न संस्थाओं की जरूरतमंदों की मदद करने के लिए मुहिम बुधवार को भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 04:15 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 04:15 AM (IST)
शहर की संस्थाएं तन मन से कर रही हैं लंगर की सेवा
शहर की संस्थाएं तन मन से कर रही हैं लंगर की सेवा

संस, लुधियाना : कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए क‌र्फ्यू के चलते शहर की विभिन्न संस्थाओं की जरूरतमंदों की मदद करने के लिए मुहिम बुधवार को भी जारी रही। संस्थानों द्वारा डोर टू डोर एरिया जाकर लंगर से लेकर राशन सामग्री बांटी जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन पूरी तन, मन से इन संस्थाओं को पूरा सहयोग दे रहा है।

प्रतिदिन दो हजार लोगों को बांटे लंगर

संस, लुधियाना : विद्या चैरिटेबल सोसायटी द्वारा प्रशासन की मदद से प्रतिदिन भोजन के 2 हजार के करीब पैकेट अलग अलग स्थानों पर वितरित किए जा रहे हैं। सोसायटी सचिव संजीव जैन सीए ने गुरु नानक भवन में जरूरतमंदों को राशन देने के बाद कहा कि 20 वर्ष से शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सोसायटी कार्य कर रही है। मौके पर प्रवीण बांसल, हरप्रीत सिंह सेखों, भूपेंद्र सिंह, अरविद गुप्ता, अनिल जैन, रजत जैन, मौजूद थे।

डोर टू डोर जरूरतमंदों को खिलाया जा रहा भोजन

संस, लुधियाना : वार्ड नंबर 3 में पार्षद पल्लवी विनायक, विपन विनायक, अर्जुन विनायक, एडवोकेट ललित जैन की अगुवाई में डोर टू डोर जरूरतमंदों को लंगर बांटने की सेवा की जा रही है। विपन विनायक ने कहा कि आठ दिन से दो हजार के करीब लोगों को लंगर खिलाया जा रहा है। इसमें केएल मल्होत्रा, टोनी मल्होत्रा, बब्बू मल्होत्रा, सोनू, अशोक, अमित अरोड़ा, अशोक पंडित बाखूबी सेवा निभा रहे हैं।

कोविड-19 हेल्पिंग हैंडस ने 3500 लोगों को लंगर बांटा

संस, लुधियाना : जैन समुदाय द्वारा गठित कोविड-19 हेल्पिंग हैंडस के अश्वनी जैन व संजय जैन की अगुवाई में सदस्यों ने 3500 जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर तैयार किया। बलदेव राज मग्गू, रोहित मग्गू, अमित मग्गू (मग्गू परिवार) ने सेवा में योगदान दिया। सरंपच कर्ण मोहन की अगुवाई में लंगर वितरित किया। संजय जैन ने कहा कि अभी तक 45 हजार के करीब लोगों को राशन बांट चुके हैं। मौके पर राजीव जैन, लाला वीरू राम मैमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामपाल, सुनील, राधे श्याम शर्मा, टीटू जैन, राजीव जैन, भूषण जैन बीएसआर, पप्पू, राजेश जैन, उदय राज, जतिदर जैन, राजकुमार दारा, निशांत जैन, इंद्र पाल जैन, हितेश जैन, सम्भव जैन, सुरेंद्र हांडा, विवेक जैन, सन्नी मल्होत्रा, शुभम जैन, शालू अरोड़ा, गगन भगत, अमन भगत, विराट मौजूद रहे।

सुंदर नगर के विभिन्न एरिया में पहुंचाया राशन

संस, लुधियाना : वार्ड नंबर 58 में पार्षद काला नवकार व उनकी नवकार टीम द्वारा सुंदर नगर के विभिन्न एरिया में प्रतिदिन राशन बांटा जा रहा है। विधायक सुरेन्द्र डाबर द्वारा राशन बांटने की सेवा की गई। मौके पर माणिक डाबर, राजू कुमार, राजेश जैन, बिल्ला, रूपाली, रविन्द्र जैन मिटा, सतीश सूद, धर्मपाल अरोड़ा, अभय जैन, चन्द्र प्रकाश चन्ना, पुरुषोत्तम जैन, अखिल मल्होत्रा, जतिन कुमार, मुनीष कुमार उपस्थित थे।

न्यू यंग फाइव स्टार क्लब ने लंगर बांटकर मनाई हनुमान जयंती

संस, लुधियाना : न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ व मां वैष्णो देवी चैरिटेबल अस्पताल के सहयोग से बुधवार को हनुमान जयंती पर लंगर बांटने की सेवा की। संस्था की ओर से 1700 लोगों को लंगर पुलिस प्रशासन की निगरानी में बांटा गया। प्रधान राजेश जैन बॉबी ने हनुमान जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस मुहिम में सदस्य पूरी तनदेही से सेवा कर रहे हैं। मौके पर नरेश जैन, परमजीत, अमित जैन काका, सचिन जैन, हरेंद्र, धीरज जैन, लवली भंडारी, आशीष सोनी, गोरा थापर मौजूद थे।

शिव सोसायटी ने 70 परिवारों को दिया राशन

संस, लुधियाना : शिव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर द्वारा पंद्रह दिन से राशन व लंगर बांटने की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में धांधरा रोड, दुगरी, बस्ती जोधेवाल, काकोवाल, हैबोवाल आदि क्षेत्रों में 70 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। लंगर बनाने से लेकर बांटने तक की सेवा कमल गुबंर, प्रिस नारंग, ईशान गुंबर, राजू गुंबर, रोहित गुंबर, पारस कपूर ने की।

chat bot
आपका साथी