बच्चों की लड़ाई के बाद घर में घुसकर युवती को पीटा, फेंके ईंट-पत्थर

डाबा गांव में बच्चों की लड़ाई के बाद एक ही कुछ लोगों ने मकान में घुसकर लड़की को पीट दिया। इसके बाद घर के बाहर से ईंट-पत्थरों के साथ हमला कर दिया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 09:21 AM (IST)
बच्चों की लड़ाई के बाद घर में घुसकर युवती को पीटा, फेंके ईंट-पत्थर
बच्चों की लड़ाई के बाद घर में घुसकर युवती को पीटा, फेंके ईंट-पत्थर

लुधियाना, जेएनएन। डाबा गांव में बच्चों की लड़ाई के बाद एक ही कुछ लोगों ने मकान में घुसकर लड़की को पीट दिया। इसके बाद घर के बाहर से ईंट-पत्थरों के साथ हमला कर दिया। अब थाना डाबा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव डाबा निवासी जसपाल सिंह, मनदीप सिंह तथा गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि 1 मई की दोपहर एक बजे उसका बेटा अमनजोत सिंह (19) पड़ोस में रहने वाले जसपाल सिंह के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों के बीच किसी बात काे लेकर झगड़ा हो गया। इंद्रजीत की पत्नी काे पता चला तो उसने दोनों को समझा कर अलग कर दिया और बेटे समेत घर आ गई।

उससे थोड़ी ही देर बाद आरोपित लाठियां लेकर आए। वो अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे। आरोपितों ने बाहर बरामदे में बैठी इंद्रजीत की बेटी बलजीत कौर की पीठ पर लाठियां बरसा दीं। बलजीत के शोर मचाने पर आरोपित बाहर भाग गए और वहां से ईंट पत्थरों के साथ हमला कर दिया। उनमें से एक ईंट बलजीत के माथे पर लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परमजीत ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी