लुधियाना के दाेराहा में CISF से निकाला तरनतारन का जवान दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

दोराहा पुलिस ने सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) से निकाले एक जवान को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने अाराेपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Edited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:31 AM (IST)
लुधियाना के दाेराहा में CISF से निकाला तरनतारन का जवान दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
CISF से निकाला जवान दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार। (जेएनएन)

दोराहा, (लुधियाना) जेएनएन। दोराहा पुलिस ने सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) से निकाले एक जवान को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने अाराेपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पायल हरदीप सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस टीम डा. राजवंत अस्पताल के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार (डीएल 9 सीएबी 2964) चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने खुद को सीआइएसएफ का जवान बताया। पुलिस ने शक होने पर कार की तलाशी ली तो उसके पास से .32 बोर का रिवाल्वर, तीन कारतूस और कार के डैशबोर्ड से दो किलो अफीम मिली। डीेएसपी ने बताया कि आरोपित से सीआइएसफ का पहचान पत्र बरामद हुआ।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने माना कि उसे सीआइएसफ से निकाला गया है। बरामद रिवाल्वर और लाइसेंस के बारे में भी वह कुछ बता नहीं सका। आरोपित की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गांव उबको तहसील पट्टी जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी