महासाध्वी वीणा महाराज के दीक्षा जयंती पर गुणगान सभा आज : साध्वी रत्न संचिता

तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती जैन स्थानक सिविल लाइंस प्रांगण में मनाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:51 PM (IST)
महासाध्वी वीणा महाराज के दीक्षा जयंती पर गुणगान सभा आज  : साध्वी रत्न संचिता
महासाध्वी वीणा महाराज के दीक्षा जयंती पर गुणगान सभा आज : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती जैन स्थानक सिविल लाइंस प्रांगण में मनाई जा रही है। इस अवसर पर साध्वी रत्न संचिता महाराज ने फरमाया कि संयम जीवन बड़ा अनमोल है। जैन दर्शन त्याग प्रधान है। महावीर प्रभु के पथ पर जो आत्मा अपने पावन कदमों को रखता है उसका जीवन धन्य हो जाता है। गुरुणी मैयां तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव महासाध्वी श्री वीणा महाराज सा. ने 17 वर्ष की बाल्यावस्था में प्रबल वैराग्यवान आत्मा बनकर जैन भागवती दीक्षा को ग्रहण किया। नाहर परिवार का नाम रोशन करते हुए चन्दा कुल को भी अपने ²ढ़ संयम से त्याग से सेवा से चमका दिया। आज गुरुणी जी की 53वीं दीक्षा जयंती बड़ी श्रद्धा से मनाई जा रही है। सिविल लाइंस लुधियाना श्रीसंघ के तत्वाधान में द्वार अनावरण श्रद्धालु भक्त करेंगे, जबकि ध्वजारोहण की रस्म जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न करेंगे। विशेष लक्की डा्रा श्री महावीर जैन युवक संघ निकालेंगे। विशेष प्रभावना का लाभ गुरु कृपा सेवा सोसायटी ने ली है। गुणगान सभा का आयोजन प्रात 8.15 से प्रारंभ होगा। जो गुरु इच्छा तक जारी रहेगा। समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

--------

प्रभु की झांकियों संग मनाया मातृ पितृ दिवस

एसएस जैन स्थानक प्रांगण में महासाध्वी वीणा जी महाराज की शुभ दीक्षा जयंती के अवसर पर शनिवार को साध्वी रत्न संचिता जी महाराज के सानिध्य में मातृ पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रावक श्राविकाएं ने नाटय के रुपांतर में रामायण से लेकर शिव पुराणा, भगवान महावीर स्वामी का वृंतात के अलावा विशेष श्रवण की अपने माता पिता की सेवा का वृंतात देख आए श्रावक श्राविकाओं को मंत्रमुंग्ध कर दिया। इस दौरान श्रावकों के संग आए माता पिता का आदर सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर साध्वी रत्न संचिता म. ने कहा कि माता पिता से बड़ा कोई नहीं, जिसने माता पिता की सेवा कर ली, उसने प्रभु की सेवा कर ली। माता पिता में ही प्रभु का वास है। इसलिए उनका आदर और सम्मान हमेशा बनाएं रखे। और दूसरों को प्रेरित करे। इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन सहित सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विपन जैन, संजय जैन, वैभव जैन, अरुण जैन नाहर, अनिल जैन बावा, गौरव जैन, अभय जैन, विनय जैन आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी