वचनों में बहुत बड़ी शक्ति : साध्वी रत्न संचिता

मेरे जीवन की सरगम गुरुणी संचिता मेरे पथ का आलोक गुरुणी संचिता मेरे जीवन की धड़कन गुरुणी संचिता मेरे जीवन की श्रद्धा गुरुणी संचिता ऐसे विचारों की प्रस्तुति मुमुक्ष सृष्टि ने अपने गुरुणी महाराज के प्रति अपने भावों के माध्यम से दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 06:58 PM (IST)
वचनों में बहुत बड़ी शक्ति : साध्वी रत्न संचिता
वचनों में बहुत बड़ी शक्ति : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : मेरे जीवन की सरगम गुरुणी संचिता, मेरे पथ का आलोक गुरुणी संचिता, मेरे जीवन की धड़कन गुरुणी संचिता, मेरे जीवन की श्रद्धा गुरुणी संचिता ऐसे विचारों की प्रस्तुति मुमुक्ष सृष्टि ने अपने गुरुणी महाराज के प्रति अपने भावों के माध्यम से दी। मुमुक्ष सृष्टि की दीक्षा महोत्सव पर जैन स्थानक में प्रतिदिन प्रवचन सभा से लेकर सत्संग सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी श्री वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न श्री संचिता महाराज , नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज,साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -5 के सानिध्य में जारी है। इस अवसर पर साध्वी रत्न संचिता ने कहा कि वाणी मानव जीवन का अनमोल उपहार है। वचनों में बहुत बड़ी शक्ति होती है। एक वचन तीर का काम करता है, तो दूसरा खीर का। सदा सत्य बोलें। सत्य के साथ प्रिय और मीठे शब्द बोलें। अप्रिय सत्य का सेवन न करें। अच्छे वचन बोलने वाले वैद्य और डाक्टर अपने मीठे और मधुर व्यवहार से मरीजों की आधी बीमारी तो वैसे ही ठीक हो जाती है।

गीतों भरी शाम व मेहंदी रस्म 20 को

चातुर्मास कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन ने कहा कि गीतों भरी शाम वैराग्न सृष्टि के नाम 20 नवंबर दिन शनिवार को सायं सात से रात्रि 10 बजे तक जारी रहेगी। इससे पहले प्रात: नौ बजे मुमुक्ष सृष्टि की मेहंदी रस्म समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंगलकारी मेहंदी आलेखन एवं गौतम प्रसादी का लाभ कांता जैन, विनोद जैन, अशी जैन गोयम स्क्रीय को मिला है। 21 को दीक्षा महोत्सव समारोह गुरु नानक देव भवन में किया जाएगा।

इस अवसर पर एस एस जैन स्थानक सरंक्षक मानव रत्न रामकुमार जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, नीलम जैन कंगारु, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विपन जैन, रविदर जैन भ्राता, विनोद जैन गोयम, विपन जैन, विजय जैन, अजय जैन, महावीर जैन युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, फूलचंद जैन शाही लिवास, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व समस्त कार्यकारी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी