Ayodhya Ram Mandir Donation: पंजाब के रामभक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए जुटाई 1.35 कराेड़ की राशि

Ayodhya Ram Mandir Donation रामगाेपाल ने बताया कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थस्थली क्षेत्र में चल रहे श्री रामकारज का हिस्सा बनने को सभी श्री रामभक्त व्याकुल है। 20 जनवरी तक पंजाब के रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के बैंक खाते में 13519340 रुपये जमा करवा दिए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:42 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: पंजाब के रामभक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए जुटाई 1.35 कराेड़ की राशि
अयाेध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर काे लेकर रामभक्त खुले दिल से दान कर रहे हैं। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। Ayodhya Ram Mandir Donation: अयाेध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर काे लेकर रामभक्त खुले दिल से दान कर रहे हैं। 20 जनवरी तक पंजाब के रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के बैंक खाते में 1,35,19,340 रुपये जमा करवा दिए हैं। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के धन संग्रह अभियान के प्रांत प्रमुख राम गोपाल ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थस्थली क्षेत्र में चल रहे श्री रामकारज का हिस्सा बनने को सभी श्री रामभक्त व्याकुल है।  विहिप द्वारा चल रहे निधि अभियान में श्री राम कारज में गलियारी व बानरों द्वारा जिस प्रकार राम सेतु के बनने में सहयोग दिया था उसी प्रकार सभी को सहयोग डालने हेतु विहिप की टोलियां श्री राम भक्तों को प्रेरित कर रही है।

शहर में चल रहा बैठकाें का दाैर

विश्व हिंदू परिषद के धन संग्रह अभियान के प्रांत प्रमुख राम गोपाल। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना में प्रचार टोली की बैठक विवेकधाम में हुई जिसमें विहिप  के जिला कार्यवाह नितिन व नगर पालक योगेश जैन ने बताया कि नगर में नाै प्रभातफेरियां निकाली जा चुकी है। इसके साथ ही अब प्रभात फेरियां हरि नाम संकीर्तन के साथ निकाने का फैसला किया गया है। रघुनाथनगर, सुंदरनगर, सुभाषनगर,दरेसी नगर,माधव नगर, हरिदेव नगर,विजय नगर,अंबेडकर नगर व दाना मंडी में रामभक्तों द्वारा बैठकों का आयोजन कर प्रभातफेरियां निकालकर एवं संकीर्तन के माध्यम से धन संग्रह अभियान का प्रचार किया गया। स्वामी स्मृति भारती के अनुसार रामभक्तों के भाव रामकारज के लिए जिस प्रकार प्रवाहित हो रहे है उसे देख ऐसा लगता है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की झोली छोटी पड़ जाएगी। इस कार्य को लोग समर्पण की भावना में करने को जुटे है।

हर काेई बनना चाहता है साक्षी

रामभक्त मानते है इतने संघर्षाें के पश्चात लाखों कुर्बानियां देकर जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसके वो साक्षी एवं सहयोगी भी है चूंकि हमारे जीवनकाल में हमे ये सुअवसर मिला नितिन गुप्ता के अनुसार रामकारज को लेकर महानगर के भक्तजन विहिप की टोलियो को आपने भाव खुले मन से भेंट कर रहे है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी