भक्तों ने सजाया श्री हनुमंत लाल का दरबार, प्रभु का किया गुणगान

'ना मिलती अगर दी हुई दात तेरी, तो क्या थी जमाने में औकात मेरी' के मंगल भाव के साथ ही श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित गोयल निवास पर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 06:00 AM (IST)
भक्तों ने सजाया श्री हनुमंत लाल का दरबार, प्रभु का किया गुणगान
भक्तों ने सजाया श्री हनुमंत लाल का दरबार, प्रभु का किया गुणगान

संस, लुधियाना : 'ना मिलती अगर दी हुई दात तेरी, तो क्या थी जमाने में औकात मेरी' के मंगल भाव के साथ ही श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह नगर स्थित गोयल निवास पर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया।

यजमान परिवार की ओर से राजीव गोयल, रोहित गोयल, रवीश गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण बासल, सुनील मौदगिल, संजय गोसाईं, अश्वनी जिंदल आदि ने सपरिवार मंत्रोचारण के साथ बाला जी की ज्योति प्रचंड की। इसके बाद दीपक जैन, महेश गुप्ता, सुशील कक्कड़, राजिंदर पुरी, अंकित गोयल और विजय सिंघानिया ने श्री हनुमंत लाल का भव्य दरबार लगाया। सेवक विरेश विज, राकेश भाटिया, अशोक सिंघानिया और सुदेश गोयल ने सर्वप्रथम गणेश वंदना कर पाठ का शुभारंभ किया। इसके उपरांत विज ने शाम बंसी ना बुल्ला उत्ते रख अड़ेया, तेरी बंसी पुआडे़ पावे लख अड़ेया..., छोड़ेंगे हम तेरा साथ मरते दम तक, हरि भज ले हरि भज ले, हरि भजने का मौका.. आदि भजनों से ऐसा समां बांधा कि आई हुई संगत प्रभु के नाम रस में रम गई। विज ने सुंदर भेंटें गाकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।

रजनीश जोशी, टीशा भाटिया, विशाल सुज्रात, भरत लाल, रमेश कपूर, पूजा कपूर, एकता कपूर और किरण पुरी आदि ने हनुमंत ध्वज फहराया। इस अवसर पर सुनील सहगल, चंदन गुप्ता, संजय गर्ग, बृजमोहन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुनीष जिंदल, बलदेव सहाय सिंगला, सतपाल भाम्बला, रोहित परुथी, जतिन जागड़ा, केशव सिंघानिया, विजय टक्कर, संजीव मिंटू शर्मा और संजू भागनिया, संजय गोयल, सन्नी भल्ला, गिरीश गुप्ता, सुभाष बंसल, शैलेंदर कोछड़ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी