इंडस्ट्रियल एरिया सी में सीवरेज व वाटर सप्लाई कार्य का उद्घाटन

इंडस्ट्रियल एरिया-सी सुआ रोड में सीवरेज व वाटर सप्लाई के कार्य का उद्घाटन वार्ड-30 के पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:42 PM (IST)
इंडस्ट्रियल एरिया सी में सीवरेज व वाटर सप्लाई कार्य का उद्घाटन
इंडस्ट्रियल एरिया सी में सीवरेज व वाटर सप्लाई कार्य का उद्घाटन

संसू, लुधियाना : इंडस्ट्रियल एरिया-सी सुआ रोड में सीवरेज व वाटर सप्लाई के कार्य का उद्घाटन वार्ड-30 के पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने किया। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन फ्रेंड्स कालोनी के सदस्यों के साथ कई इंडस्ट्री संचालक उपस्थित थे।

पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि उनके वार्ड का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। अब इंडस्ट्रियल एरिया सी में करीब 28 लाख रुपए की लागत से सीवरेज डालने व वाटर सप्लाई की पाइप डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जोकि 15 से 20 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद सड़कें भी बना दी जाएंगी। इस अवसर पर दविदर सिंह, जेई अवनीत सिंह, एसोसिएशन के प्रधान अतुल ढांडा, गुरनायब सिंह, अरुण शर्मा, हरीश ढांडा, सुरिदर सिंह व सोनू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी