हलका गिल में 500 करोड़ से करवाए जा रहे विकास कार्य:वैद

हलका गिल से कांग्रेस के विधायक एवं पंजाब वेयरहाउसिग कारपोरेशन के चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद का दावा है कि धांधरा कलस्टर के 21 गांवों में सौ करोड़ के विकास कार्यों से यह इलाका माडल बन जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:55 PM (IST)
हलका गिल में 500 करोड़ से करवाए जा रहे विकास कार्य:वैद
हलका गिल में 500 करोड़ से करवाए जा रहे विकास कार्य:वैद

जागरण संवाददाता, लुधियाना : हलका गिल से कांग्रेस के विधायक एवं पंजाब वेयरहाउसिग कारपोरेशन के चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद का दावा है कि धांधरा कलस्टर के 21 गांवों में सौ करोड़ के विकास कार्यों से यह इलाका माडल बन जाएगा। गिल शुक्रवार को इलाके में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कलस्टर के तहत स्किल सेंटर, एग्रो प्रोसेसिग कांप्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, बास्केटबाल ग्राउंड, जिम, स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स, सालिड वेस्ट प्लांट, सीवरेज, जल आपूर्ति, 21 गांवों में सोलर लाइटें, सरकारी इमारतों पर सोलर सिस्टम, स्मार्ट प्राइमरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस स्टैंड, लाईब्रेरी, सड़कें, आरओ, शौचालय, चारदीवारी, सरकारी डिस्पेंसरी को अपग्रेड करना, बाबा दीप सिंह नगर, प्रीत विहार को विकसित करना समेत लोगों को कई सहुलियतें दी जाएंगी। इसके अलावा गांव धांधरा में बहुउद्देशीय व्यापारिक केंद्र, तैयार कराया गया है। इसके अलावा शानदार झील का निर्माण कराया गया है, मार्केट बनवाई गई है। इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आमंत्रित किया जाएगा।

हलका गिल में पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। धांधरा रोड का नवीनीकरण भी कुछ ही दिनों में शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर मनमोहन सिंह, गुरजीत सिंह, तेजिदर सिंह, सुखदेव सिंह, नवजोत, गुरमीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी