लुधियाना में सामने आया बेअदबी का मामला, खाली प्लाट में फेंक दिया गुटका साहिब

फतेह सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने मकान के साथ वाले खाली प्लाट में खड़ा था। तभी उसकी नजर वहां पड़े गुटका साहिब पर पड़ी। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपित राकेश कुमार ने गुटका साहिब को खाली प्लाट में फेंका है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM (IST)
लुधियाना में सामने आया बेअदबी का मामला, खाली प्लाट में फेंक दिया गुटका साहिब
थाना टिब्बा पुलिस ने गुटका साहिब की बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

जासं, लुधियाना। महानगर में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपित जागीर पुर रोड स्थित अमरजीत कालोनी की गली नंबर 7 का रहने वाला राकेश कुमार है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले फतेह सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में फतेह सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने मकान के साथ वाले खाली प्लाट में खड़ा था। तभी उसकी नजर वहां पड़े गुटका साहिब पर पड़ी।

उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले कश्मीर सिंह और स्वर्ण सिंह को इसके बारे में बताया। इस पर वे दोनों भी वहां आ गए। जब उन लोगों ने गुटका साहिब उठा कर देखा तो उसमें से एक में नितनेम समेत और बाणियां थीं जबकि दुसरे गुटका साहिब में दुखभंजनी साहिब थे। इसके बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि यह काम आरोपित राकेश कुमार ने किया है। उसी ने गुटका साहिब की बेअदबी करने की नीयत से उन्हें खाली प्लाट में फेंक दिया।

मोबाइल टावर से कीमती सामान चोरी

जासं, लुधियाना। जीटी रोड स्थित गांव नंदपुर में लगे मोबाइल टावर से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई हरपाल सिंह ने कहा कि उक्त केस मोहाली फेस-8 निवासी सचिन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो रिलायंस जीओ इनफोकाम लिमिटेड मोहाली में लीगल मैनेजर सर्कल पंजाब तैनात है। 21 सितंबर को उसे पता चला है कि पिछली रात चोरों ने गांव नंदपुर में लगे मोबाइल टावर में से एलसीसी 2 कार्ड समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। हरपाल सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी