Dengue Cases in Ludhiana: शहर में डेंगू के 10 और मरीज मिलने से हड़कंप, आंकड़ा 1698 के पार

Dengue Cases in Ludhiana जिले में डेंगू का प्रकोप अब धीरे धीरे कम होने लगा है। रविवार को जिले में डेंगू के केवल 10 नए मरीज मिले। यह सभी मरीज पाश एरिया के रहने वाले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1698 तक पहुंच गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:36 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 10:36 AM (IST)
Dengue Cases in Ludhiana: शहर में डेंगू के 10 और मरीज मिलने से हड़कंप, आंकड़ा 1698 के पार
जिले में सस्पेक्टेड मरीजों की संख्या 4314 के करीब है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana: जिले में डेंगू का प्रकोप अब धीरे धीरे कम होने लगा है। रविवार को जिले में डेंगू के केवल 10 नए मरीज मिले। यह सभी मरीज पाश एरिया के रहने वाले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1698 तक पहुंच गया है। जिसमें से अकेले अर्बन एरिया से ही 1408 मरीज मिल चुके हैं, जबकि रूरल से 290 मरीजों की पुष्टि हुई हैं। वहीं जिले में सस्पेक्टेड मरीजों की संख्या 4314 के करीब है।

वहीं दूसरी तरफ दूसरे जिलों के रहने वाले 15 लोग भी डेंगू की चपेट में पाए गए। यह मरीज निजी अस्पतालाें में हैं। उधर, दूसरी तरफ कोरोना का केवल एक नया मरीज मिला, जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 87649 तक पहुंच गई हैं। शहर में डेंगू का खतरा बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। इससे पहले काेराेना के चलते लाेग परेशान रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट; AQI में सुधार

यह भी पढ़ें-26 नवंबर से मुख्यमंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान की होगी शुरूआत

लुधियानामुख्यमंत्री चरणजीत सिंह खन्नी की ओर से लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से सूबे भर में 26 नवंबबर से मुख्य मंत्री पंजाब मोतियां मुक्त अभियान की शुरूआत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा व सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह ने बताया कि ब्लाक व तहसील स्तर पर सरकारी अस्पतालों में आंखों की जांच के लिए कैंप लगाएं जाएंगे। जिसमें जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनकेपंद्रह दिन के अंदर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आपरेशन के लिए चुने गए मरीजों के लिए रिफ्रेशमेंट के साथ साथ उनके आने जाने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Vaccination Centers LIST: लुधियाना में आज 92 जगह लगेगी वैक्सीन, जानिए कहां...

chat bot
आपका साथी