Dengue Cases in Ludhiana : लुधियाना में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 250 के पार, 18 से 35 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक शिकार

Dengue Cases in Ludhiana लुधियाना में डेंगू के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। बुधवार को भी जिले में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 251 तक पहुंच गया है। इनमें से 128 पुरुष और 124 महिला मरीज हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:29 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:29 AM (IST)
Dengue Cases in Ludhiana : लुधियाना में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 250 के पार, 18 से 35 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक शिकार
Dengue Cases in Ludhiana लुधियाना में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana लुधियाना में डेंगू के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। सितंबर में लगातार हुई बारिश एडिज एजिप्टी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल थी। अब इन मच्छरों के डंक से बीमार होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी जिले में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 251 तक पहुंच गया है। इनमें से 128 पुरुष और 124 महिला मरीज हैं। डेंगू ने सबसे अधिक शिकार शहर के लोगों को बनाया है।

197 मरीज शहर के रहने वाले हैं। इसके अलावा जगराओं में 14, साहनेवाल में सात, पक्खोवाल में एक, पायल में दो, सिधवाबेट में चार, सुधार में नौ, खन्ना में चार और समराला में डेंगू का एक मरीज है। डिस्ट्रिक एपिडेमोलाजिस्ट डा. रमेश कुमार का कहना है कि डेंगू के 88 मरीज 15 से 34 साल की उम्र के हैं। यही नहीं अभिभावकों की लापरवाही की वजह से 6 से 14 साल के बच्चे भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

आयु वर्ग      मरीज

0 से 5         3

6 से 14       30

15 से 24      38

25 से 34      49

34 से 44       46

45 से 54      33

50 से अधिक   52

डेंगू से बचाव

- शरीर को कपड़ों से ढक कर रखें। पूरी बाजू की कमीज व टीशर्ट पहनें।

- घर से बाहर जाने से पहले मच्छरों से बचाव वाला लोशन लगाएं।

- घर पर मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के अंदर व बाहर साफ पानी जमा न होने दें।

बठिंडा ब्रांच नहर 26 तक रहेगी बंद

लुधियाना में बठिंडा ब्रांच नहर 26 अक्टूबर तक बंद हो सकती है। ब¨ठडा नहर मंडल के कार्यकारी इंजीनियर संदीप सिंह मांगट का कहना है कि बठिंडा ब्रांच की मरम्मत और बिजाई से पहले छोटे नालों की सफाई की जानी है। नहर के आसपास के गांवों व शहरों के लोग वाटर वर्क्‍स के पानी वाले टैंक भर लें।

chat bot
आपका साथी