गुरुघरों से चंडीगढ़ को जाने वाले बंद रूट चालू करवाने की मांग

इलाके के प्रसिद्ध गुरुद्वारा साहिब करमसर राड़ा साहब और गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां से चंडीगढ़ को जाने वाली सरकारी बसों के रूट पिछले लंबे समय से बंद पड़े हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:49 PM (IST)
गुरुघरों से चंडीगढ़ को जाने वाले बंद रूट चालू करवाने की मांग
गुरुघरों से चंडीगढ़ को जाने वाले बंद रूट चालू करवाने की मांग

जागरण संवाददाता, खन्ना

इलाके के प्रसिद्ध गुरुद्वारा साहिब करमसर राड़ा साहब और गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां से चंडीगढ़ को जाने वाली सरकारी बसों के रूट पिछले लंबे समय से बंद पड़े हैं। इससे इन गुरुघरों में आने वाली संगत को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह बंद रूट फिर से शुरू करने के लिए बलविन्दर सिंह सदस्य ब्लाक समिति समराला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की तरफ से पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िग को ज्ञापन दिया गया। बलविदर की तरफ से मंत्री वड़िग को बताया कि गुरुद्वारा राड़ा साहिब और मंजी साहिब कोटां से चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सरकारी बसें चलतीं थी। वह किसी कारण अचानक बंद हो गई थीं। इस कारण खन्ना, पायल और समराला विधान सभा हलकों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजा वड़िग ने वफद को भरोसा दिया कि उनकी इस मांग पर विचार किया जाएगा और इन बंद पड़े सरकारी बस के रूटों को बहुत ही जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। इस मौके कांग्रेसी नेता हरजिन्दर सिंह ढिल्लों भौरला, मनजिन्दर सिंह और जससिमरनप्रीत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी