पुलिस को चुनौतीः मेहराज रैली में पहुंचा दिल्ली हिंसा का वांछित एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना

दिल्ली हिंसा का आरोपित लक्खा सिधाना बठिंडा के मेहराज में हो रही रैली में पहुंच गया है। उसी ने इस रैली को आयोजित किया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस उसे गिरफ्तार करती है या नहीं?

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 02:07 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 04:08 PM (IST)
पुलिस को चुनौतीः मेहराज रैली में पहुंचा दिल्ली हिंसा का वांछित एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना
मेहराज रोष रैली में पहुंचा लक्खा सिधाना। जागरण

बठिंडा, जेएनएन। जिले के गांव मेहराज में लक्खा सिधाना द्वारा बुलाई गई रोष रैली में वह खुद भी पहुंच गया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह शायद ही पहुंचे। दरअसल, 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा मामले में लक्खा सिधाना वांछित है। ऐसे में अब सब की निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस उसे गिरफ्तार करती है या नहीं।

वहीं, मंच से नारेबाजी हो रही है कि अगर लक्खा व दीप सिद्धू गद्दार है तो हम गद्दार हैं। लक्खा ने कहा जो लोग यह बोल रहे हैं कि दीप सिद्धू किले पर कैसे पहुंच गया। केंद्र से मिला होगा। लक्खा ने कहा दीप सिद्धू अपने दम पर किले पर गया था। सिधाना ने कहा कि भले ही दिल्ली पुलिस पंजाबियों पर कितने ही मामले दर्ज कर लेंं। उनके सिर पर इनाम रख लेंं, लेकिन लोगों के रोष को रोका नहीं जा सकेगा, क्योंकि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पंजाबियों के वजूद का है।

यह भी पढ़ें - जालंधर का सबसे प्रसिद्ध पार्क है नेहरू पार्क, यहीं है शहर का सबसे पुराना क्लॉक टावर, जानें और खासियतें

लक्खा सिधाना को 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले के ऊपर फहराये गए केसरी ध्वज व दिल्ली में हुए उपद्रव को लेकर अन्य किसान नेताओं सहित नामजद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसके नाम पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इससे पहले लक्खा सिधाना ने दिल्ली पुलिस को इंटरनेट मीडिया से चुनौती देते हुए कहा था कि वह 23 फरवरी को बठिंडा के मेहराज में रोष रैली शामिल होगा। पुलिस उसे गिरफ्तार करके दिखाए।

यह भी पढ़ें: पंजाब की 4150 राइस मिलों पर बंदी का संकट, बारदाना खत्म, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र को लिखा पत्र

उल्लेखनीय है कि मेहराज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। लक्खा सिधाना भी इसी इलाके का रहने वाला है। वहीं, इस संबंध में दो दिन पूर्व बठिंडा के एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क का कहना था कि सिधाना बठिंडा में किसी मामले में वांछित नहीं है, लेकिन यदि दिल्ली पुलिस कार्रवाई करती है तो हम पूरा सहयोग करेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति, '2022 के लिए कैप्टन' का नारा

पंजाब में थे 20 मामले दर्ज, सभी में बरी

पंजाब में लक्खा के खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें वो बरी भी हो चुका है। पुलिस ने पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। दीप सिद्धू, इकबाल सिंह व सुखदेव सिंह को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पांच अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी है। इनमें लक्खा सिधाना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी आई तो दो माह की बेटी को 40 हजार मेंं बेचने को तैयार हो गया लुधियाना का दंपती, ऐसे आया पकड़ में

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार शुरू करेगी अनूठी योजना, पीपीपी पोर्टल पर एक लाख परिवारों को तलाश कर होगा कौशल विकास

chat bot
आपका साथी