लुधियाना पुलिस ने नहीं सुनी पीड़िता की फरियाद, दिल्ली में आराेपित के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

पुलिस की लापरवाही का अंदाजा सी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की एक युवती के साथ ताजपुर रोड निवासी युवक ने दो बार दुष्कर्म कर दिया। मगर उसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:06 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:06 PM (IST)
लुधियाना पुलिस ने नहीं सुनी पीड़िता की फरियाद, दिल्ली में आराेपित के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
दिल्ली की युवती से बार दुष्कर्म कर दिया। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा सी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की एक युवती के साथ ताजपुर रोड निवासी युवक ने दो बार दुष्कर्म कर दिया। मगर उसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब दिल्ली थाना संगम विहार पुलिस ने मामले में जीरो एफआइआर दर्ज करके थाना टिब्बा पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजी है। एएसआइ कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ताजपुर रोड गंदा नाला धर्म कंडा के पास गली नंबर 15 निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने नई दिल्ली के संगम विहार निवासी 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी बहन का ताजपुर रोड इलाके में घर है। वह उससे मिलने के लिए आया करती थी। जहां उक्त आरोपित के साथ उसकी जान पहचान हो गई। आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर फरवरी में दुष्कर्म किया। उस समय वह चुप रह गई। मगर इस बार जब 16 सितंबर को वह फिर से यहां आई तो उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को दी गई। मगर पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं सुनी, जिसके बाद उसने दिल्ली पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई।

युवक की मां ने शादी से किया मना

युवती पिछले तीन साल से उस युवक के साथ रिलेशन में रह रही थी। दोनों ने शादी करनी थी, मगर लड़के की मां ने इस शादी से मना कर दिया। जिसके बाद वह पुलिस की कार्रवाई की तरफ चल पड़ी। पहले उक्त युवती थाने में आकर उस युवक के साथ राजीनामा भी करके गई है। मगर अब दिल्ली पुलिस के पास शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया। -इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसएचओ थाना टिब्बा

यह भी पढ़ें-लुधियाना के उद्यमियों की नब्ज टटोलने पहुंचे चन्नी सरकार के दाे मंत्री, मनप्रीत बाेले-इंडस्ट्री के टैक्स रेट किए कम

chat bot
आपका साथी