भारतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बताई समस्याएं

कारोबारियों ने कहा कि इस समय कोविड के चलते पहले ही कारोबार चौपट है और कई दिनों तक रहे बंद से आर्थिक रुप से भी बाजार कमजोर हो गए हैं। ऐसे में सरकार को विभिन्न राहतें देने पर विचार करना चाहिए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:25 PM (IST)
भारतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बताई समस्याएं
खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु से मिला भारतीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे श्याम आहुजा एवं जिला प्रधान विनोद भारती के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु से मिला। इस दौरान उनके समक्ष व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री को पंजाब के व्यापारियों की समस्याओं और उनके हल के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें व्यापारियों ने ओटीएस स्कीम की तिथि बढ़ाने, बिजली दरों को कम करने, प्रोफेशनल टैक्स को लंबित करने, विभिन्न तरह के टैक्स से राहत दिए जाने और कानून व्यवस्था को बाजारों में कढ़ाई से लागू करने की मांग की।

कारोबारियों ने कहा कि इस समय कोविड के चलते पहले ही कारोबार चौपट है और कई दिनों तक रहे बंद से आर्थिक रुप से भी बाजार कमजोर हो गए हैं। ऐसे में सरकार को विभिन्न राहतें देने पर विचार करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि सरकार व्यापारी हितों के लिए काम कर रही है और उन्होंने शीघ्र टीम के साथ चंडीगढ़ में बैठक कर अहम फैसले लेने का भी विश्वास दिलाया। इस अवसर पर धर्मवीर गोयल, अशोक सूद, जोगिंदर पाल, चमन लाल, शिव कुमार, सतीश शुक्ला, पंकज भारती व सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-वीर एकलव्य यूथ फाऊंडेशन का वफद मंत्री आशु से मिला

वीर एकलव्य यूथ फाऊंडेशन का वफद प्रधान राहुल डुलगच की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से मिला। इस अवसर पर फेडरेशन के सदस्यों ने गत दिनों काफी लंबे समय पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के छठे तनख्वाह कमिशन की सिफारिश लागू करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री आशु का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर राहुल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों की काफी समय से मांग थी कि कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए और छठे कमिशन की सिफारिशें लागू की जाए। जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमेंद्र सिंह की अगुवाई वाली कैबिनेट द्वारा पास कर दिया गया। इससे पूरे सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

chat bot
आपका साथी