दरगाह में गए युवक की मौत, दो पर केस दर्ज

साहनेवाल-डेहलों मार्ग के गांव घवद्दी स्थित पीर बाबा की दरगाह पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:08 PM (IST)
दरगाह में गए युवक की मौत, दो पर केस दर्ज
दरगाह में गए युवक की मौत, दो पर केस दर्ज

जासं, लुधियाना : साहनेवाल-डेहलों मार्ग के गांव घवद्दी स्थित पीर बाबा की दरगाह पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब थाना डेहलों पुलिस ने दरगाह के सेवादार समेत दो लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ जसविदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जमालपुर अवाणा निवासी मनदीप सिंह (28) के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी मां महिदर कौर की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। आरोपित गांव घवद्दी स्थित अली दा शहर दरगाह के बाबा सुखविदर पवार तथा जमालपुर निवासी राहुल सिंह हैं। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ईशर सिंह जबकि मनदीप सिंह उससे छोटा है। 16 सितंबर के दिन बाबा ने उसे फोन करके सेवा करने के लिए बुलाया। इसपर वो अपने दोस्त के साथ वहां चला गया। जहां संदिग्ध परिस्थतियों में उसकी मौत हो गई। महिंदर कौर ने बताया कि अगर दोनों आरोपितों ने समय पर उसका इलाज कराया होता या उन्हें फोन करके बता दिया होता तो उसके बेटे की जान बच सकती थी। ईशर सिंह ने आरोप लगाया कि बाबा को पूछने पर उसने बताया कि मनदीप सिंह को उल्टी आई थी। जबकि राहुल सिंह ने कहा कि वो बाथरूम में गिरा पड़ा था। उसे दो अस्पतालों में ले जाया गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी