सुखपाल खैहरा के कारण पंजाब के महागठबंधन में गतिरोध, आप का शामिल होने से इन्‍कार

पंजाब में बने विभिन्‍न दलाें के महागठबंधन में सुखपाल सिंह खैहरा के कारण गतिरोध आ गया है। आम आदमी पार्टी ने खैहरा के कारण इसमें शामिल होने से इन्‍कार कर‍ दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 11:37 AM (IST)
सुखपाल खैहरा के कारण पंजाब के महागठबंधन में गतिरोध, आप का शामिल होने से इन्‍कार
सुखपाल खैहरा के कारण पंजाब के महागठबंधन में गतिरोध, आप का शामिल होने से इन्‍कार

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब में विभिन्‍न दलों के महागठबंधन डेमोक्रेटिक अलायंस में गतिरोध आ गया है। सुखपाल सिंह खैहरा के इसमें होने के कारण आम आदमी पार्टी ने इसमें शामिल होने से इन्‍कार कर दिया है। डेमोक्रेटिक अलायंस की बैठक के दौरान आप नेता भगवंत मान से महागठबंधन में शामिल होने के बारे में फोन पर पूछा। भगवंत मान ने सुखपाल खैहरा के इसमें रहने पर गठबंधन में शामिल होने से इन्‍कार कर दिया।

डेमोक्रेटिक अलायंस के नेताओं की यहां बैठक हुई। इसमें लोक इंसाफ पार्टी से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, पंजाबी एकता पार्टी के संयोजक एवं विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक मास्टर बलदेव सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रधान रशपाल राजू, शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मïपुरा व सेवा सिंह सेखवां, यूनाइटेड अकाली दल से जरनल सेक्रेटरी गुरदीप सिंह शामिल हुए। इस बैठक में हालांकि सांसद धर्मवीर गांधी शामिल नहीं हुए। सभी नेताओं ने फैसला किया कि लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी को भी महागठबंधन में शामिल करने की चर्चा हुई।

महागठबंधन को लेकर पांच दलों ने की बैठक, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एेलान

इसके बाद शिअद (टकसाली) के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने आप के सांसद भगवंत मान से फोन पर बातचीत की और उन्हें महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया, लेकिन भगवंत मान ने साफ कह दिया कि अगर महा गठबंधन में विधायक सुखपाल खैहरा होंगे तो आप उनके साथ गठजोड़ में नहीं आएगी। फिर सभी ने मिलकर कहा कि आप के बिना ही महागठबंधन तैयार किया जाएगा।

पंजाब की जनता के खिलाफ है आप: खैहरा

विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब के हित में बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए ही तीसरा फ्रंट तैयार किया जा रहा है, ताकि लोगों को जनहित पार्टी मिल सके। महागठबंधन में आने से इन्‍कार कर भगवंत मान ने आप की मंशा साफ कर दी है कि उनकी पार्टी का कहीं न कहीं कांग्रेस से गठजोड़ में है और वह पंजाब में कांग्रेस को समर्थन करना चाहती है।

ब्रह्मपुरा और सेखवां नहीं लड़ेंगे चुनाव, सिर्फ करेंगे प्रचार

बैठक में शिअद टकसाली अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि वह और उनके साथी सेवा सिंह सेखवां लोस चुनाव में नहीं उतरेंगे। वे अपने महागठबंधन को लेकर ही प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि लगभग सभी सीटों पर विचार हो गया है और आप ने इस गठबंधन में आने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि विधायक खैहरा गठबंधन में हैं। महागठबंधन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

chat bot
आपका साथी