कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेगा डीसी दफ्तर का स्टाफ, नहीं होंगे काम

डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने सोमवार से बुधवार तक डीसी दफ्तरों एसडीएम दफ्तरों व सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में कामकाज ठप रखने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM (IST)
कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेगा डीसी दफ्तर का स्टाफ, नहीं होंगे काम
कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेगा डीसी दफ्तर का स्टाफ, नहीं होंगे काम

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी खत्म नहीं हो रही है। डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने सोमवार से बुधवार तक डीसी दफ्तरों, एसडीएम दफ्तरों व सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में कामकाज ठप रखने की घोषणा की है। यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क का कहना है कि हड़ताल का शेड्यूल सभी जिलों की यूनियनों के प्रधानों को जारी कर दिया है। सोमवार व मंगलवार को कर्मचारी दफ्तरों में उपस्थित रहेंगे लेकिन कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। इसके बाद बुधवार को राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के घर का घेराव किया जाएगा। इसमें सूबे से अधिकतर कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे जिस कारण काम नहीं होंगे। तीन दिन तक सरकारी दफ्तरों में लोगों के काम नहीं होंगे। गौरतलब है कि यूनियन लंबे समय से खाली पदों को भरने, कर्मचारियों की पदोन्नति व वेतन आयोग से संबंधित मांगों को सरकार के सामने रख रही है। मांगें पूरी न होने के कारण कर्मचारी पहले भी कलम छोड़ हड़ताल करते रहे हैं। आज इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी : एक अगस्त रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अमरपुरी, अमरदास कालोनी, मान एनक्लेव, सुरजीत नगर, डाबा श्मशानघाट, ग्यासपुरा पार्क की लाइन की मरम्मत के कारण बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी ग्यासपुरा पावरकाम के एसडीओ गुरु प्रताप सिंह ने दी।

chat bot
आपका साथी