हड़ताल के बीच कर्मियों ने किया काम

डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल का आहवान किया गया था लेकिन कई दफ्तरों में मुलाजिम सामान्य की तरह काम करते भी नजर आए। अब यूनियन के सदस्यों की 26 सितंबर को आनलाइन बैठक की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:56 PM (IST)
हड़ताल के बीच कर्मियों ने किया काम
हड़ताल के बीच कर्मियों ने किया काम

जागरण संवाददाता, लुधियाना : डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल का आहवान किया गया था, लेकिन कई दफ्तरों में मुलाजिम सामान्य की तरह काम करते भी नजर आए। अब यूनियन के सदस्यों की 26 सितंबर को आनलाइन बैठक की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

यूनियन के बैनर तले सरकारी मुलाजिम लंबे अर्से से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। यूनियन की ओर से 24 सितंबर को भी कलम छोड़ हड़ताल के साथ साथ जिला मुख्यालयों पर विरोध जताने का निर्णय लिया गया था। इसी दौरान कई दफ्तरों में मुलाजिम काम करते दिखे।

इस बारे में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान विकास जुनेजा का कहना है कि कुछ दफ्तरों में हाईकोर्ट या अदालतों से संबंधित समयबद्ध एवं आवश्यक काम थे। कर्मियों ने इस तरह के आवश्यक काम निपटाए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को हड़ताल की आगे की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। जब तक सरकार उनकी वेतनविसंगतियों समेत अन्य मांगों को नहीं मानती। संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी