लड़कों के वर्ग में डीएवी हाक्स ने जॉय ब्रदर्स को 62-50 से मात दी

लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल चैंपियनशिप अंडर-19 लडके़ व लड़कियां शनिवार को गुरु नानक स्टेडियम बास्केटबाल कांप्लेक्स में आरंभ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:48 PM (IST)
लड़कों के वर्ग में डीएवी हाक्स ने जॉय ब्रदर्स को 62-50 से मात दी
लड़कों के वर्ग में डीएवी हाक्स ने जॉय ब्रदर्स को 62-50 से मात दी

संस, लुधियाना : लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल चैंपियनशिप अंडर-19 लडके़ व लड़कियां शनिवार को गुरु नानक स्टेडियम बास्केटबाल कांप्लेक्स में आरंभ हुई। दो दिवसीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में 20 टीमें भाग ले रही है, जिनमें 12 लड़कों की आठ लड़कियां की टीमें शामिल हैं। प्रथम दिन खेल गए मुकाबलों के परिणाम इस तरह से है:- लड़कियों के वर्ग में बाबा ईशर सिंह स्कूल ने डीएवी हाक्स को 61-32 के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में गुरु नानक क्लब ने आइपीएस क्लब को 36-12 के अंतर से हराया। तीसरे मुकाबले में आइपीएस ने डीओपीएस को 39-16 से हराया। चौथे मुकाबले में खालसा क्लब ने डीएची हाक्स को 45-24 से मात दी। लड़कों के वर्ग में डीएवी हाक्स ने जॉय ब्रदर्स को 62-50 से मात दी।

इस दौरान पीबीए महासचिव तेजा सिंह धालीवाल व लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी जूनियर पंजाब में चयन किया जाएगा। जूनियर पंजाब चैंपियनशिप सात से 10 अक्तूबर के बीच खन्ना में होगी। चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन करेगा।

इस अवसर पर तेजा सिंह धालीवाल, जेपी सिंह सहित, सुखबीर सिंह धालीवाल, विजय कुमार चोपड़ा, कोच दविदर सिंह ढीड़सा, कोच राजेंद्र सिंह, कोच सलोनी, बृज गोयल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी