लुधियाना में बहू ने रजिस्ट्री चोरी कर ससुर का मकान अपने नाम कराया, पुलिस ने किया मामला दर्ज

लुधियाना में बहू ने ससुर के मकान की रजिस्ट्री चोरी करके और बाद में उसे भरोसे में लेकर उसका मकान अपने नाम करा लिया। हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि शादी के दो दिन बाद ही वो बड़ी होशियारी से उनके 100 गज के मकान की रजिस्ट्री चोरी कर ले गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 01:15 PM (IST)
लुधियाना में बहू ने रजिस्ट्री चोरी कर ससुर का मकान अपने नाम कराया, पुलिस ने किया मामला दर्ज
लुधियाना में बहू ने धोखे से ससुर का मकान अपने नाम करा लिया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में बहू ने ससुर के मकान की रजिस्ट्री चोरी करके और बाद में उसे भरोसे में लेकर उसका मकान अपने नाम करा लिया। अब थाना मेहरबान पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान अय्याली खुर्द के दशमेश नगर की गली नंबर 1 निवासी सुषमा कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने बाजड़ा कालोनी निवासी हरमोहिंदर सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसके बेटे रुपिंदर सिंह की शादी उक्त आरोपित सुषमा रानी के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में निजी स्कूल संगठन ने कहा- PSEB से संबंधित स्कूलों के बच्चों से सौतेला व्यवहार ना करें पंजाब सरकार

शादी के दो दिन बाद ही वो बड़ी होशियारी से उनके 100 गज के मकान की रजिस्ट्री चोरी कर ले गई। उसके कुछ दिन बाद सुषमा का भाई राकेश कुमार तथा उसका पिता दर्शन सिंह उनके पास आया। उन्होंने कहा कि हरमोहिंदर सिंह को एक मामले में राकेश कुमार की गवाही देने के लिए साथ जाना पड़ेगा। उनका बात पर विश्वास करके अपने बेटे की गैरमौजूदगी में हरमोहिंदर सिंह उनके साथ चला गया। जहां आरोपितों ने उसे धोखे में रखते हुए तहसीलदार के दफ्तर में उसकी फोटो करवा दी। उसे बाद में पता चला कि उक्त आरोपित सुषमा ने धोखे से उसके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया मोर्चा, व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हुए पोस्टर

मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आरोपित महिला पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद केस दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी