Dancer युवती ने बनाई सहेली की अश्लील वीडियो, मंगेतर को दिखाई तो सहेली ने काट दी हाथ की नस

डांसर युवती ने अपनी सहेली की अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद उसने यह वीडियो उसके मंगेतर को दिखा दी। इससे आहत सहेली ने अपने हाथ की नस काट दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 05:45 PM (IST)
Dancer युवती ने बनाई सहेली की अश्लील वीडियो, मंगेतर को दिखाई तो सहेली ने काट दी हाथ की नस
Dancer युवती ने बनाई सहेली की अश्लील वीडियो, मंगेतर को दिखाई तो सहेली ने काट दी हाथ की नस

जेएनएन, खन्ना। एक डांसर ने अपनी ही डांसर सहेली को धोखा दे दिया। सहेली की शादी तय हुई तो डांसर युवती परेशान रहने लगे। वह किसी न किसी तरह से उसकी शादी तुड़वाना चाहती थी। उसने इसके लिए ऐसी साजिश रची जिसके बारे में सहेली ने सोचा भी नहीं होगा।

डांसर युवती ने सहेली को नशीला पदार्थ पिलाया और इसके बाद अपनी साजिश को अंजाम दिया। आरोप है कि डांसर युवती ने सहेली को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद जब सहेली अर्धवेहोशी की हालत में हुई तो उसकी अश्लील वीडियो बना दी। युवती यहीं नहीं रुकी उसने यह न्यूड वीडियो उसके मंगेतर को दिखाई। इससे परेशान पीड़िता ने अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते अस्पताल ले जाने से उसकी जान बच गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने बताया कि पिछले काफी समय से वह अपनी सहेली के साथ बिहार के विभिन्न शहरों में डांसर के रूप में शो करने जाती थी। इस दौरान एक दिन उसके सिर में तेज दर्द उठा। उसकी सहेली ने उसे दर्द निवारक दवा दी। इसे खाने के बाद वह नशे की हालत में आ गई। जब वह नहाने के लिए बाथरूम में गई, तो इसी बीच उसकी सहेली ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली। खन्ना पहुंचने पर उसकी सहेली ने उसके मंगेतर जिसके साथ उसकी 27 फरवरी को शादी होने जा रही है को फोन कर अपने घर बुलाया और उसकी न्यूड वीडियो दिखाई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बात खुलने पर उसकी सहेली (आरोपित) ने कहा कि उसके पास पांच न्यूड वीडियो हैं। वह इसी शर्त पर उन्हें डिलीट करेगी जब वह (पीड़िता) अपनी शादी को स्थगित कर देगी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने चाकू से अपनी कलाई की नस काट ली। उधर, इस बारे में एसएचओ सिटी-2 हरविंदर सिंंह ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी