Cyber Crime In Ludhiana: लुधियाना में साइबर क्रिमिनल ने धोखाधड़ी कर खाते से निकलवाए 6.50 लाख

Cyber Crime In Ludhiana शहर में साइबर धाेखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आरोपित ने एक महिला के खाते से पेमेंट निकाल ली। जब शिकायत थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को मिली तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 02:47 PM (IST)
Cyber Crime In Ludhiana: लुधियाना में साइबर क्रिमिनल ने धोखाधड़ी कर खाते से निकलवाए 6.50  लाख
शहर में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Cyber Crime In Ludhiana: शहर में धोखाधड़ी कर एक युवक ने महिला के खाते से पेमेंट निकाल ली। जब शिकायत थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को मिली तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपित का नाम बस्ती जोधेवाल निवासी तरलोचन सिंह है। यह मामला पुलिस ने इंदिरापुरी ताजपुर रोड निवासी जोगिंदर कौर के बयानों पर दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-Cyber Crime In Ludhiana: लुधियाना में साइबर क्रिमिनल ने अकाउंट से उड़ाए 35 हजार, जानें पूरा मामला

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपित से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। जिसकी सिक्योरिटी के तौर पर आरोपित ने उनसे दस्तावेज व खाली चेक भी ले लिए। जिसका फायदा उठाकर आरोपीत ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से  6.50 लाख निकलवा लिए। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपित को नामजद कर लिया।

यह भी पढ़ें-40 लाख का धागा लेकर नहीं की पेमेंट, मामला दर्ज

धागा लेने के बाद उसकी पेमेंट ना देने वाले एक आरोपित के खिलाफ थाना दरेसी की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपित का नाम भाई रणधीर सिंह नगर निवासी लुकेश खन्ना है। यह मामला पुलिस ने सुंदर नगर निवासी हिमास अजमानी के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित 2016 में उनसे संपर्क किया और 40 लाख का धागा उनसे ले लिया। धागा लेने के बाद आरोपित बनती पेमेंट देने के नाम पर टालमटोल करते रहे। जब काफी समय तक आरोपित ने उनके धागे की पेमेंट नहीं की तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी