धर्मपुरा में हुई मारपीट में दूसरे पक्ष पर क्रास पर्चा दर्ज

थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने 27 नवंबर को धर्मपुरा की गली नंबर दो निवासी चनप्रीत सिंह की शिकायत पर करण शर्मा निखिल शर्मा विशाली समीर तथा छिदा के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें अपने चनप्रीत ने बताया कि ये लोग उसके मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक शर्मा पर हमला करने के लिए आए थे मगर वो अपने घर में नहीं था। इस पर इन्होंने गली में खड़े उसके भाई जसप्रीत पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:47 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:47 PM (IST)
धर्मपुरा में हुई मारपीट में दूसरे पक्ष पर क्रास पर्चा दर्ज
धर्मपुरा में हुई मारपीट में दूसरे पक्ष पर क्रास पर्चा दर्ज

जासं, लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने 27 नवंबर को धर्मपुरा की गली नंबर दो निवासी चनप्रीत सिंह की शिकायत पर करण शर्मा, निखिल शर्मा, विशाली समीर तथा छिदा के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें अपने चनप्रीत ने बताया कि ये लोग उसके मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक शर्मा पर हमला करने के लिए आए थे, मगर वो अपने घर में नहीं था। इस पर इन्होंने गली में खड़े उसके भाई जसप्रीत पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उस जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। उसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को धर्मपुरा की गली नंबर दो निवासी विशाल की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ क्रास पर्चा दर्ज किया है। आरोपित अभिषेक मल्होत्रा, बादल गुप्ता, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, चनप्रीत सिंह चन्नी, उसका पिता, सतनाम सिंह लक्की, गगनदीप सिंह तथा उनके 5 अज्ञात साथी हैं। विशाल ने बताया कि घटना वाली रात ये सभी उनकी गली में एक नाबालिग को पीट रहे थे। उसके पिता ने जब उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वो जब उन्हें बचाने के लिए अपने भाई समेत वहां गया तो उन लोगों ने उन्हें भी बुरी तरह से पीट दिया। वो तीनों अपनी जान बचा कर अपने घर में घुस गए। इसके बाद हमलावर दीवार फांद कर अंदर घुस आए। वहां उन तीनों के अलावा उसकी मां तथा बहनों के साथ भी मारपीट की।

chat bot
आपका साथी